14.6 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराजनीतिकांग्रेस सांसद नासिर हुसैन के बयान पर क्यों बोले विदेश मंत्री- ये...

कांग्रेस सांसद नासिर हुसैन के बयान पर क्यों बोले विदेश मंत्री- ये झूठ बोल रहे हैं

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस सांसद नासिर हुसैन ने कहा कि मोदीजी ने पहली बार जाकर किसी दूसरे देश में जाकर पहली बार किसी दूसरे देश के प्रेसिडेंशियल कैंडिडेट के लिए प्रचार किया. वो मित्र अब प्रेसिडेंट बन गए हैं और प्रेसिडेंट बनते ही पहला अटैक भारतीयों पर ही हुआ. इस पर उपसभापति हरिवंश आसन से खड़े हो गए और नासिर हुसैन को रोकते हुए कहा कि ये आपका सवाल नहीं था. उपसभापति ने नासिर हुसैन का सवाल खुद ही पढ़ा और फिर विदेश मंत्री से जवाब देने के लिए कहा. विदेश मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने किसी के लिए कोई प्रचार नहीं किया है. ये सदन में झूठ बोल रहे हैं. नासिर हुसैन ने इस पर कहा कि विदेश मंत्री ने असंसदीय शब्द का इस्तेमाल किया है. उपसभापति ने नियमों का हवाला देते हुए कहा कि आपको किसी भी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति पर आरोप लगाने से पहले सभापति से परमिशन लेनी होती है. ये कार्यवाही में नहीं जाएगा.

अमेरिका से भारतीयों की वापसी पर हंगामा
विपक्ष ने राज्यसभा में भी अमेरिका से भारतीयों की वापसी का मुद्दा उठाया. राज्यसभा में इस मुद्दे पर चर्चा की मांग करते हुए आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह और कांग्रेस की रेणुका चौधरी ने स्थगन प्रस्ताव के नोटिस दिए थे. टीएमसी सांसद सागरिका घोष और रीताब्रत बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के लंबित फंड के मुद्दे पर नोटिस दिया था. उपसभापति हरिवंश ने किसी भी नोटिस को मंजूरी नहीं दी. इसके बाद विपक्षी सदस्यों ने हंगामा कर दिया. हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है.

डिपोर्टेशन मुद्दे पर 2 बजे बयान देंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर
राज्यसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू होते ही सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि अमेरिका से डिपोर्टेशन के मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव का नोटिस मिला था. इस मुद्दे पर प्रमोद तिवारी ने भी मुझसे मुलाकात की. इस मुद्दे पर विदेश मंत्री एस जयशंकर सदन में बयान देंगे. इस दौरान सदस्यों को इंटरवेन करने का मौका देंगे. इस पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि विदेश मंत्री दो बजे बयान देंगे. मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस पर कहा कि सरकार सुओ मोटो तो नहीं बोलना चाहती थी लेकिन आपका प्रभाव इतना रहा कि उन्हें बोलना पड़ा. विदेश मंत्री मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि मैं सुबह में आपके पास आया और बताया कि ये मुद्दा और इस पर सदन को जानकारी देनी चाहिए.

Latest articles

ईडी की बड़ी कार्रवाई: पूर्व ईएनसी गोविंद मेहरा और आबकारी अधिकारी भदौरिया की 85.45 करोड़ की संपत्ति कुर्क

भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मप्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी डिजिटल और...

एम्स भोपाल में दुर्लभ सर्जरी सफल, एक ही ऑपरेशन में दो अलग-अलग कैंसर को किया खत्म

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के डॉक्टरों ने जटिल कैंसर उपचार के...

भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर फिर नोटिस कार्रवाई, तीन साल में 300 एफआईआर के बावजूद नहीं हुई एक भी गिरफ्तारी

भोपाल। भोपाल में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासनिक और नगर निगम की कार्रवाई एक...

एनएचएम के 32 हजार संविदा कर्मचारी हड़ताल पर, 8 जून को मुख्यमंत्री आवास घेराव की चेतावनी

भोपाल। मप्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत करीब 32 हजार संविदा...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...