12.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यराहुल गांधी से मिलकर क्यों रोने लगी युवती? फेसबुक पर पोस्ट शेयर...

राहुल गांधी से मिलकर क्यों रोने लगी युवती? फेसबुक पर पोस्ट शेयर कर बताई वजह

Published on

बेंगलुरु

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कर्नाटक पहुंच चुकी है। यहां बड़ी संख्या में विभिन्न वर्गों के लोग यात्रा का हिस्सा बन रहे हैं। सोमवार को राहुल गांधी ने एक लड़की कहानी बताई जो कि अपने भाई के साथ यात्रा में पहुंची थी और राहुल गांधी से मिलकर फूट-फूटकर रोनी लगी। भाई-बहन की तस्वीर शेयर करते हुए राहुल गांधी ने बताया कि आखिर युवती क्यों रो रही थी।

राहुल ने कहा, मैं बताता हूं कि युवती क्यों रो रही थी। वह और उसका भाई दोनों ही देश के मुख्य मूल्यों में विश्वास रखते हैं। ये युवा भी देश के लाखों युवकों की तरह ही हैं। उनके सपने उनकी आंखों से सामने ही कुचले जा रहे हैं। वे स्वतंत्रता और समानता की बातों को सुनते हुए बड़े हुए हैं। उन्होंने हमेशा भाईचारा और सौहार्द की बातें सुनी हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि विचारधाराओं के टकराव के वजह से उन्हें अपने दोस्तों को खोना पड़ा। उनके भविष्य को कुचल दिया गया। देश में अवसरों की कमी की वजह से उनका भविष्य अंधेरे में है। वे ऐसे भारत में बड़े हुए हैं जहां घृणा, हिंसा, बेरोजगारी और दूरदृष्टिता की कमी नहीं थी। बता दें कि कर्नाटक में यात्रा के दौरान राहुल गांधी लगातार भाजपा पर हमला कर रहे हैं। तमिलनाडु और केरल के बाद वह पहली बार भाजपा शासित प्रदेश में यात्रा कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, यह देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है। उनका कहना है कि कर्नाटक की सरकार किसी भी टेंडर को पास करने से पहले 40 फीसदी का सौदा करती है। बीते दिनों कांग्रेस ने 40 फीसदी को लेकर एक आंदोलन भी शुरू किया था। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री बोम्मई का पोस्टर लगाकर ऊपर एक क्यूआर कोड लगाया था जिससे की लोग स्कैन करके वेबसाइट पर जा सकते थे। इस वेबसाइट पर राज्य सरकार की नाकामियों का जिक्र किया गया था।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...