13.8 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराष्ट्रीयक्या बाकी कैदियों को भी...बिलकिस बानो मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात...

क्या बाकी कैदियों को भी…बिलकिस बानो मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात सरकार से पूछ लिया मुश्किल सवाल

Published on

अहमदाबाद/नई दिल्ली

गुजरात दंगों से जुड़े बिलकिस बानो केस में गुजरात सरकार के रवैए पर सुप्रीम कोर्ट ने सवाल खड़े किए हैं। बिलकिस बानो केस में दोषियों की रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात सरकार ने पूछा कि इन दोषियों को मौत की सजा के बाद वाला दंड यानी उम्रकैद मिली थी. ऐसे में वो 14 साल की सजा काट कर कैसे रिहा हुए? गुजरात सरकार से पूछा कि 14 साल की सजा के बाद रिहाई की राहत बाकी कैदियों को क्यों नहीं मिली? गुजरात सरकार ने चुनावों से पहले बिलकिस केस के 11 दोषियों को रिहा कर दिया था। इसके बाद बड़ा बवाल खड़ा हुआ था। तब गोधरा के बीजेपी विधायक ने उनका संस्कारी ब्राह्मण कहकर बचाव किया था।

बाकी कैदियों को मौका क्यों नहीं?
सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस बी वी नगारत्ना और जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की बेंच ने इस मामले पर सुनवाई की। सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने अपनी मौखिक टिप्पणी में कहा कि कि जेलें कैदियों से भरी पड़ी हैं तो उन्‍हें सुधार का मौका क्‍यों नहीं दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने पूछा है कि बिलकिस के दोषियों के लिए जेल एडवाइजरी कमेटी किस आधार पर बनी? एडवाइजरी कमेटी का ब्योरा दीजिए। कोर्ट ने सरकार से पूछा कि जब गोधरा की अदालत ने ट्रायल नहीं किया तो उससे राय क्यों मांगी गई? बिलकिस बानो की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई अब 24 अगस्त को होगी।

बिलकिस के साथ हुआ था गैंगरेप
2002 में गोधरा दंगों के दौरान बिलकिस बानो के साथ गैंगरेप हुआ था। उनके परिवार के 7 लोगों की हत्या हुई थी। इस केस में 11 लोग दोषी पाए गए थे, लेकिन पिछले साल 15 अगस्त, 2022 को गुजरात सरकार की एक कमिटी की रिपोर्ट के बाद इन भी दोषियों को समय से पहले रिहा कर दिया गया था। इन दोषियों की रिहाई पर इनका फूल-मालाओं से स्वागत भी किया गया था। पिछले साल ही ही इन दोषियों की रिहाई पर बिलकिस बानो ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में इस मामले की नियमित सुनवाई चल रही है।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...