4.6 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराजनीतिमोदी सरकार का चीन के सामने झुकना शर्मनाक-खतरनाक, असदुद्दीन ओवैसी के गंभीर...

मोदी सरकार का चीन के सामने झुकना शर्मनाक-खतरनाक, असदुद्दीन ओवैसी के गंभीर आरोप, दागे कई सवाल

Published on

नई दिल्ली

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (AIMIM) अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने शुक्रवार को सीमा मुद्दे पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला। ओवैसी ने मोदी सरकार पर चीन के सामने झुकने का आरोप लगाया। इसके साथ ही ओवैसी ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की भी मांग की। ओवैसी ने मोदी सरकार को चीन के सामने झुकने को शर्मनाक और खतरनाक बताया। उन्होंने मांग की कि सरकार को देश को बताना चाहिए कि उसने 19 दौर में चीन के साथ क्या चर्चा की। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ओवैसी ने पूछा कि प्रधानमंत्री बातचीत के लिए चीनी राष्ट्रपति के पीछे क्यों भाग रहे हैं और सरकार, लद्दाख में जो हो रहा है, उसके बारे में देश को अंधेरे में क्यों रख रही है?

​ओवैसी ने केंद्र पर लगाए आरोप​
AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बाली में चीनी राष्ट्रपति से बात की। लेकिन, देश को एक महीने बाद पता चला कि किसी तरह का समझौता हुआ है। ओवैसी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 23 अगस्त को दक्षिण अफ्रीका में ब्रिक्स बैठक में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की थी। अगले दिन देश को बैठक के बारे में तब पता चला जब चीनी विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि यह बैठक प्रधानमंत्री के अनुरोध पर हुई थी।

​सरकार चीनियों के सामने क्यों झुक रही है
ओवैसी ने कहा कि चीन के साथ 19 दौर की बातचीत हुई। उन्होंने जानना चाहा कि नतीजा क्या निकला। क्या चीन ने हमें उन 25 गश्त बिंदुओं पर गश्त करने की इजाजत दी है, जहां उसने हमें गश्त करने से रोका था? क्या चीन ने हमें देपसांग और देमचोक में गश्त करने की इजाजत दी है। कुछ नहीं हो रहा है। यह सरकार चीनियों के सामने क्यों झुक रही है और घुटने क्यों टेक रही है?

लद्दाख में क्या हो रहा है
ओवैसी ने यह भी पूछा कि मोदी सरकार सीमा संकट के समाधान के रूप में कुछ भी स्वीकार करने के लिए सेना पर दबाव क्यों डाल रही है। उन्होंने यह भी जानना चाहा कि वह मई 2020 की यथास्थिति पर लौटने पर जोर क्यों नहीं दे रही है। हम क्या छुपा रहे हैं। लद्दाख में क्या हो रहा है। सैटेलाइट तस्वीरें बिल्कुल साफ हैं। हम देपसांग और देमचोक में गश्त करने में सक्षम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि लद्दाख के आईपीएस अधिकारी ने डीजीपी कॉन्फ्रेंस में साफ कहा कि हम 65 गश्त बिंदुओं में से 25 पर गश्त नहीं कर सकते।

​भारतीय क्षेत्र पर कोई समझौता नहीं होना चाहिए​
ओवैसी ने कहा क‍ि यह जमीन हमारे देश की है। यह बीजेपी या किसी राजनीतिक दल की कोई निजी संपत्ति नहीं है। ये धरती हमारे देश की सुरक्षा से गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने पूछा आप कह रहे हैं कि डिस-इंगेजमेंट हुआ है, लेकिन डी-इंडक्शन कब होगा? ओवैसी ने मांग की कि सरकार को सेना को खुली छूट देनी चाहिए जो बहादुर और सक्षम है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि वह युद्ध की नहीं बल्कि हमारी भूमि की सुरक्षा की बात कर रहे हैं। भारतीय क्षेत्र पर कोई समझौता नहीं होना चाहिए।

​19 दौर में चीन के साथ क्या चर्चा हुई?
सांसद ओवैसी ने कहा कि सेना को बिना किसी दबाव के स्वतंत्र निर्णय लेने की अनुमति दी जानी चाहिए। प्रधानमंत्री के राष्ट्र के नाम कहे गए शब्द ‘ना कोई घुसा है, नो कोई घुसेगा’ को याद करते हुए उन्होंने पूछा कि 19 दौर में चीन के साथ क्या चर्चा हुई। एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा कि चीन हमेशा समग्र संबंधों की बात करता है क्योंकि वह सीमा मुद्दे पर चर्चा नहीं करना चाहता। ओवैसी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर के उस बयान को याद किया कि जब तक सीमा पर स्थिति सामान्य नहीं हो जाती, चीन के साथ संबंध सामान्य नहीं हो सकते।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...