11.5 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहवाई में हवा सी क्यों फैल रही आग! 150 साल पुराना भारत...

हवाई में हवा सी क्यों फैल रही आग! 150 साल पुराना भारत का बरगद भी खाक

Published on

लहैना

अमेरिका के हवाई के माउई के जंगलों में लगी भीषण आग ने बड़ी तबाई मचाई है। इस आग के कारण 67 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा जंगलों को भारी नुकसान हुआ है। इसी आग के कारण भारत से ले जाए गया 150 साल पुराने बरगद के पेड़ को नुकसान हुआ है। यह अमेरिका के सबसे बड़े बरगद के पेड़ों में से एक माना जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक माउई के लाहिना शहर में यह पेड़ है, जो 46 तनों वाला है। जब यह पेड़ 8 फुट का था तब लाहिना में पहले अमेरिकी प्रोटेस्टेंट मिशनरी की 50 वीं वर्षगांठ के अवसर पर इसे लगाया गया था।

हवाई भाषा में इसे पनियाना कहा जाता है। 1873 में इस पेड़ को लाहियाना कोर्टहाउस और लाहिना बंदरगाह के सामने लगाया गया था। यह 60 फीट ऊंचा है। इस साल अप्रैल में इसे हवाई पहुंचे 150 साल हो गए। कई पीढ़ियों ने इस पेड़ को देखा है। इसके अलावा इस पेड़ के नीचे कई कार्यक्राम और प्रदर्शनियां आयोजित की गई हैं। इसका रखरखाव माउई काउंटी आर्बोरिस्ट समिति की ओर से किया जाता है। शहर की वेबसाइट के मुताबिक यह, ‘एशिया के सबसे प्रतिष्ठित पेड़ के रूप में जाना जाता है। इसके अलावा हिंदू धर्म में इच्छाओं की पूर्ति और बौद्ध में ज्ञानोदय का प्रतीक है।’

अभी भी बचा है पेड़
जंगल की आग के कारण इस विशाल बर्गद के पेड़ पर पत्तिया न के बराबर बची हैं। हालांकि तस्वीरों से पता चलता है कि जलने के बावजूद यह अभी भी खड़ा है। तेज हवाओं और आस-पास की पहाड़ियों में सूखी पत्तियों के कारण आग की लपटें भड़क उठीं। लकड़ी की बनी इमारतें आग के कारण खाक हो गईं। शहर की वेबसाइट के मुताबिक यह बर्गद का पेड़ फिर से हरा भरा हो सकता है। अगर इसकी जड़ें ठीक होंगी तो यह वापस बढ़ सकता है।

अब तक 67 लोगों की मौत
आग लगने की घटना में मृतकों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 67 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने स्थानीय समयानुसार रात सवा नौ बजे जारी एक बयान में कहा कि लहैना, पुलेहु और अपकंट्री में जंगल की आग में कुल मृतक संख्या में दो और इजाफा हुआ है। बयान में कहा गया है कि लहैना में आग अब भी बुझी नहीं है। माउ के मेयर रिचर्ड बिसेन ने बृहस्पतिवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अधिकारी अब भी लहैना में इस प्राकृतिक आपदा में मारे गए लोगों का पता लगाने और उनकी पहचान का प्रयास कर रहे हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...