9.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यआखिर जेल प्रशासन क्यों नही ले रहा है सबक? CM को जिस...

आखिर जेल प्रशासन क्यों नही ले रहा है सबक? CM को जिस जगह से मिली धमकी, वहां फिर हो गया कांड

Published on

दौसा:

जिले की श्यालावास सेंट्रल जेल से मोबाइल मिलने की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। लगातार जांच के दौरान जेल से मोबाइल बरामद होते आए है। बीते दिनों भी एक नर्सिंगकर्मी को जेल के अंदर सिम पहुंचाने के मामले में गिरफ्तार किया था। वहीं कुछ दिन पूर्व ही जेल एडीजी रूपिंदर सिंह ने जेल का दौरा भी किया था। हालांकि उस वक्त जांच के दौरान जेल से कोई संदिग्ध सामान बरामद नहीं हुआ था। लेकिन जेल एडीजी के दौरे के कुछ दिन बाद ही जेल से एक बार फिर मोबाइल बरामद होने की घटना ने श्यालावास जेलकर्मियों की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।

सीएम भजनलाल को मिल चुकी है यहां धमकी
वहीं मामले में जेल प्रहरी ने पापड़दा थाने में मामला उक्त प्रकरण के संबंध में मामला दर्ज कराया है। बता दें कि, दौसा की श्यालावास सेंट्रल जेल से सीएम भजनलाल शर्मा को दो बार जान से मारने की धमकी भरे कॉल आ चुके है। पापड़दा SHO संतचरण गुर्जर ने बताया कि जेल प्रशासन की ओर से शुक्रवार को जेल के अंदर तलाशी अभियान चलाया गया था। इस दौरान तलाशी में जेल से एक मोबाइल मिला। मोबाइल मिलने के मामले की रिपोर्ट जेल प्रहरी महेंद्र सिंह गुर्जर की ओर से शुक्रवार देर शाम को थाने में दी गई है। जिसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त मामले में जांच की जा रही है।

जेलकर्मियों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
दरअसल, सेंट्रल जेल श्यालावास से पूर्व में दो जेल के अंदर ही बंद कैदियों द्वारा कंट्रोल रूम पर फोन कर सीएम भजनलाल शर्मा को जान से मारने के धमकी भरे कॉल किए जा चुके हैं। वहीं लगातार जेल के अंदर सर्च अभियान के दौरान मोबाइल फोन बरामद किए जाते रहे है। ऐसे में पिछले दिनों ही जेल एडीजी रूपिंदर सिंह भी श्यालावास जेल का निरीक्षण करने के लिए दौसा आए थे। इस दौरान उन्होंने खुद सेंट्रल जेल के अंदर जाकर जेल का निरीक्षण कर जेल का जायजा लिया था। इस दौरान उन्हें जांच में कुछ नहीं मिला। लेकिन जेल एडीजी के दौरे के कुछ दिन बाद ही जेल से एक बार फिर मोबाइल फोन बरामद होने से जेलकर्मियों की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े हो गए।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...