11 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलक्यों खास है विनेश फोगाट का ये सूट, जिसे पहनने से कई...

क्यों खास है विनेश फोगाट का ये सूट, जिसे पहनने से कई गुना तेजी से गिरता है वजन

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय रेसलर विनेश फोगाट की ओलंपिक से डिसक्वालिफाई करने के बाद एक फोटो काफी वायरल हो रही है. इस फोटो में दिख रहा है कि विनेश ग्राउंड में अकेले निराश बैठी हुई हैं और उन्होंने ट्रैक सूट पहना हुआ है. कई अखबारों ने भी इस फोटो को पहले पेज पर जगह दी है और सोशल मीडिया पर भी ये फोटो काफी शेयर की जा रही है. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि विनेश ने जो ये सूट पहना हुआ है, वो आम ट्रैक सूट नहीं है और इसका वजन से काफी अहम कनेक्शन है. तो बताते हैं इस सूट की कहानी…

आपको बता दें कि डिसक्वालिफाई होने से एक दिन पहले जब विनेश फोगाट के बाउट थे, उस दिन सुबह उनका वजन 50 किलो के अंदर ही था. लेकिन, पूरे दिन कई बाउट खेलने के बाद रात को उनका वजन 52 किलो से भी ज्यादा हो गया था. ये उनकी कैटेगरी के हिसाब से काफी ज्यादा था. इस वजन को 50 किलो के अंदर लाने के लिए विनेश फोगाट ने काफी प्रयास किए और रातभर वर्कआउट किया, लेकिन वजन 100 ग्राम ज्यादा रह गया. इस वजह से उन्हें खेलने नहीं दिया गया.

रातभर वजन कम करने के लिए उन्होंने बिल्कुल पानी नहीं पिया, वर्कआउट किया, साइकलिंग किया और वजन कम करने की कोशिश की. उनके वजन कम करने की कोशिश में इस सूट का अहम रोल है, जिसकी वजह से विनेश का वजन कम हुआ.

कौनसा है ये सूट?
अगर इस सूट की बात करें तो इस सूट को सौना सूट कहा जाता है, जिसे पहनकर बॉडी से वॉटर रिटेंशन कम किया जाता है. दरअसल, ये प्लास्टिक या रबर से बना एक ट्रैक सूट होता है, जो बॉडी में हीट पैदा करता है और हीट बाहर नहीं निकल पाती है. आम तौर पर नियोप्रीन, पीवीसी, या नायलॉन आदि से ये बना होता है.

इस सूट को पहनकर सोना बाथ आदि लेने से बॉडी से काफी तेजी से पानी बाहर आता है. यानी काफी पसीना निकलता है और बार-बार टॉयलेट आने से शरीर में पानी की मात्रा कम होती है. इससे बॉडी का वॉटर रिटेंशन कम होता है और पानी का वजन काफी कम हो जाता है.

ये रेनकोट की तरह होता है, जो गले और कलाई के पास टाइट बंद होता है ताकि इसके अंदर हवा ना जाए. इसके अलावा इसके ट्राउजर में नीचे से ये पैक होता है, जिससे हवा नहीं जाती है और हीट से काफी तेज गर्मी लगती है, फिर पसीना आता है. इससे वजन काफी कम हो जाता है.

बता दें कि जब भी एथलीट को कम टाइम में वजन कम करना होता है तो एथलीट इसका इस्तेमाल करते हैं. इसे पहनकर वर्कआउट या सौना बाथ लेने से बॉडी से पसीना निकलता है और शरीर में वॉटर रिटेंशन कम होता है और वजन काफी कम हो जाता है. हालांकि, कई एक्सपर्ट इसके काफी नुकसान भी बताते हैं और लंबे वक्त तक इसका इस्तेमाल करने को मना किया जाता है. इसके ज्यादा इस्तेमाल से बॉडी में पानी की कमी भी हो सकती है.

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...