28.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
HomeराजनीतिMCD में क्यों हुआ हंगामा? AAP विधायक सौरभ भारद्वाज ने बताई वजह

MCD में क्यों हुआ हंगामा? AAP विधायक सौरभ भारद्वाज ने बताई वजह

Published on

नई दिल्ली

देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित MCD के सदन में हुए हंगामे को पूरे देश ने देखा। भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनों ही इस हंगामे के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार बता रही हैं। भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि आम आदमी पार्टी नियमों का पालन नहीं करना चाहती जबकि आम आदमी पार्टी भाजपा के मन में चोर होने की बात कर रही है। आम आदमी पार्टी दावा कर रही है कि भाजपा गलत तरीके से मेयर चुनाव जीतना चाहती है।

आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार शाम भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि सब जानते हैं AAP के पास बहुमत है। हमारे 134 पार्षद हैं। बीजेपी के 104 पार्षद हैं। हमारा मेयर बनेगा, हमारा डिप्टी मेयर बनेगा। स्टैंडिंग कमेटी हमारी बनेगी। ये सब जानते हैं। हम चुनाव जीते हैं। आम आदमी पार्टी क्यों नहीं चाहेगी कि चुनाव हों। आप चाहती है कि फ्री और फेयर चुनाव हों, ईमानदारी से चुनाव हो और जिसके पास बहुमत हो उसका मेयर बने। भाजपा बेईमानी करना चाहती है। इसीलिए हंगामा हुआ।

क्यों लगा रहे बेईमानी के आरोप?
उन्होंने आगे कहा कि जितने लोग MCD कवर करते हैं- रिपोर्टर्स, एमसीडी को समझने वाले, वकील, शिक्षाविद्, सब लोग यह बात जानते हैं कि मनोनीत पार्षद की कोई वोट नहीं होती। सबसे पहले चुनाव मेयर का किया जाएगा। वो मेयर अपनी देखरेख में बाकी चुनाव करवाएगा।

‘BJP पार्षद को गलत तरीके से बनाया प्रो-टम मेयर’
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि प्रिसाइडिंग अफसर के नाम पर जो प्रोटम मेयर बनाया गया, जो भाजपा के पार्षद को गलत तरीके से बनवा दिया गया, वो सिर्फ मेयर का चुनाव करवा सकती हैं। इसके अलावा कोई चुनाव नहीं करवा सकती हैं। आपको सिर्फ मेयर का चुनाव करवाना है और उसमें चुने हुए पार्षदों से वोटिंग करवानी है। आप वोट करवाइये, मेयर चुनिए और साइड हटिए।

AAP बोली- चुना हुए मेयर करवाएगा बाकी चुनाव
AAP विधायक ने आगे कहा कि फिर चुनाव हुआ मेयर डिप्टी मेयर को चुनेगा, स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों को चुनेगा। चुना हुआ मेयर ही यह तय करेगा कि चुनाव किस दिन, किस समय, किस तरीके से होना है। भाजपा के मन में बेईमानी थी। वो मनोनीत पार्षदों को वोट डलवाना चाहते थे। इसीलिए आज हाउस में हंगामा हुआ।

क्यों लगा रहे मनोनीत पार्षदों की वोटिंग के आरोप?
सुबह-सुबह हाउस शुरू होने से पहले सदन के अधिकारियों ने हमें बताया कि LG हाउस से उनके पास यह आदेश है कि मनोनीत पार्षद वोट करेंगे। अगर इनके मन में चोर नहीं है तो ये बोलें कि मनोनीत पार्षद वोट नहीं करेंगे। एमसीडी कमिश्नर क्यों लिखित बयान नहीं देते कि मनोनीत पार्षद वोट नहीं करेंगे।

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...