10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयसोमवार को पत्नी सुनीता से नहीं मिल पाएंगे सीएम अरविंद केजरीवाल, तिहाड़...

सोमवार को पत्नी सुनीता से नहीं मिल पाएंगे सीएम अरविंद केजरीवाल, तिहाड़ प्रशासन ने मुकालात को किया रद्द

Published on

नई दिल्ली,

तिहाड़ जेल प्रशासन ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल को अपने पति से 29 अप्रैल को मिलने की अनुमति नहीं दी। आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को यह जानकारी दी।जेल प्रशासन ने इस पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।पार्टी ने कहा कि सुनीता केजरीवाल कल (सोमवार को) उनसे मिलने वाली थीं लेकिन तिहाड़ प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। जेल प्रशासन ने अनुमति नहीं देने की कोई वजह नहीं बताई है। बता दें कि जेल नियमावली के मुताबिक एक समय पर दो व्यक्ति कैदी से मिल सकते हैं तथा हफ्ते में अधिकतम चार लोग कैदी से मिल सकते हैं।

आप ने लगाए मोदी सरकार पर गंभीर आरोप
आप ने ‘एक्स’ पर लिखा कि मोदी सरकार के इशारे पर तिहाड़ जेल प्रशासन ने सुनीता केजरीवाल की अपने पति अरविंद केजरीवाल से होने वाली मुलाक़ात रद्द कर दी। मोदी सरकार अमानवीयता की सारी हदें पार कर रही है।एक निर्वाचित मुख्यमंत्री के साथ आतंकवादियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है। मोदी सरकार देश की जनता को बताये कि आखिर वह किस वजह से सुनीता केजरीवाल को अपने पति अरविंद केजरीवाल से मिलने नहीं दे रही है?

21 मार्च को सीएम केजरीवाल को किया था गिरफ्तार
दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी का सोमवार को अरविंद केजरीवाल से मिलने का कार्यक्रम है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मंगलवार को उनसे मिलेंगे।अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति से संबंधित धनशोधन मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। वह सात मई तक न्यायिक हिरासत में हैं। बता दें कि दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी का सोमवार को केजरीवाल से मिलने का कार्यक्रम है और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मंगलवार को उनसे मिलेंगे।

कल सुप्रीम कोर्ट में सीएम की याचिका पर होगी सुनवाई
सोमवार को सुप्रीम कोर्ट दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उस याचिका पर सोमवार यानी 29 अप्रैल को सुनवाई करने वाला है, जिसमें उन्होंने अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी है। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और दीपांकर दत्ता की पीठ इस मामले पर सुनवाई कर सकती है। केजरीवाल ने पहले शीर्ष अदालत से कहा था कि इस मामले में उनकी ‘अवैध गिरफ्तारी’ ‘स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव’ और ‘संघवाद’ पर आधारित लोकतंत्र के सिद्धांतों पर एक अभूतपूर्व हमला है।

 

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...