11.1 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यगुजरात में AAP कराएगी भाजपा का फायदा? 2 ओपिनियन पोल का एक...

गुजरात में AAP कराएगी भाजपा का फायदा? 2 ओपिनियन पोल का एक जैसा दावा

Published on

अहमदाबाद

गुजरात में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। 1 और 5 दिसंबर को राज्य में 182 सीटों पर मतदान होगा। 27 साल से सरकार चला रही भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच त्रिकोणीय मुकाबले का परिणाम क्या होगा यह तो 8 दिसंबर को वोटों की गिनती के बाद ही साफ होगा, फिलहाल शुक्रवार को आए दो ओपिनियन पोल का इशारा दिलचस्प है। दोनों ही सर्वे में भाजपा के लिए खुशखबरी की भविष्यवाणी की गई है। ओपिनियन पोल के नतीजों में कांग्रेस की सीटें घटती दिख रही हैं तो आम आदमी पार्टी भी कमाल करती नहीं दिख रही है। हालांकि, अरविंद केजरीवाल की मेहनत से पार्टी यहां पहले से काफी मजबूत हुई है।

सी-वोटर का क्या है अनुमान
एबीपी न्यूज पर प्रसारित सी-वोटर के सर्वे के मुताबिक ‘सत्ता विरोधी लहर’ जैसे दावों को हवा में उड़ाते हुए भाजपा यहां अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल कर सकती है। ओपिनियन पोल की भविष्यवाणी सच हुई तो भाजपा यहां 2002 का अपना रिकॉर्ड तोड़ सकती है। भगवा दल को 131-139 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। कांग्रेस को 31-39 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है तो आम आदमी पार्टी को 07-15 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में 00-02 सीटें जीने की बात कही गई है।

इंडिया टीवी मेटराइज की भविष्यवाणी
इंडिया टीवी मेटराइज के सर्वे के मुताबिक, भाजपा एक बार फिर गुजरात में सरकार बना सकती है। भगवा दल को 119 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। पिछली बार भाजपा को कड़ी टक्कर देने वाली कांग्रेस के हाथ में 59 सीटें आ सकती हैं। वहीं, पहली बार सभी सीटों पर लड़ रही आम आदमी पार्टी को 03 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है। अन्य को 1 सीट मिल सकती है।

AAP की मजबूती से भाजपा को फायदा?
राजनीतिक जानकार दावा करते रहे हैं कि भाजपा को कांग्रेस और आप के बीच वोट बंटवारे का फायदा मिल सकता है। अब दो सर्वे ने भी कुछ इसी तरह का इशारा किया है। सी-वोटर के सर्वे के मुताबिक, भाजपा को 45 फीसदी वोट शेयर मिल सकता है। भाजपा विरोधी वोट कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच बंटता दिख रहा है। कांग्रेस को 29 फीसदी वोट शेयर मिलने का अनुमान है तो अरविंद केजरीवाल की मेहनत के बदौलत ‘आप’ 20 फीसदी वोट हासिल कर सकती है। अन्य के हिस्से में 6 फीसदी वोट जाने का अनुमान है। इंडिया टीवी मेटराइज के सर्वे के मुताबिक, भाजपा को 51.3 फीसदी वोट मिल सकते हैं। कांग्रेस 37.2 फीसदी वोट हासिल कर सकती है तो आम आदमी पार्टी के खाते में 7.2 फीसदी वोट जा सकते हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो बीजेपी को 48.2, कांग्रेस को 42.2 और अन्य को 8.9 फीसदी वोट हासिल हुए थे। आम आदमी पार्टी 29 सीटों पर लड़ी थी और सभी जगह जमानत जब्त हो गई थी।

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...