10.3 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराज्यक्या महाराष्ट्र में अजित पवार के साथ होगा खेला, 18 विधायक पाला...

क्या महाराष्ट्र में अजित पवार के साथ होगा खेला, 18 विधायक पाला बदलकर जाएंगे शरद पवार के साथ?

Published on

मुंबई

लोकसभा चुनाव में विपक्षी महा विकास आघाडी (एमवीए) के शानदार प्रदर्शन के बाद गठबंधन के सभी नेताओं में जोश है। इसी बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के नेता रोहित पवार ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि अजित पवार गुट के 18 से 19 विधायक उनकी पार्टी के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिद्वंद्वी एनसीपी के करीब एक दर्जन विधायक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के भी संपर्क में हैं। अजित पवार ने पिछले साल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) से अलग हो गए थे और महाराष्ट्र की बीजेपी और शिवसेना की गठबंधन सरकार में शामिल हो गए थे। अजित पवार को महाराष्ट्र का उपमुख्यमंत्री बनाया गया था।

शरद पवार के पोते रोहित ने कहा, ‘अजित पवार गुट के करीब 18 से 19 विधायक पवार साहब (शरद पवार) और हमारे वरिष्ठ नेताओं के संपर्क में हैं। करीब 12 विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं। हमारा वरिष्ठ नेतृत्व तय करेगा कि कितने विधायकों को पार्टी में वापस लिया जाना चाहिए।’

बेचैन है अजित पवार गुट
पिछले दस सालों से बीजेपी और शिवसेना कांग्रेस और एनसीपी के विधायकों और नेताओं को अपने पाले में करने में लगी हुई हैं। लेकिन 2024 के लोकसभा चुनावों में राज्य में बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन को मिली करारी हार ने सत्तारूढ़ दलों में बेचैनी पैदा कर दी है। इस साल अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है, ऐसे में सत्तारूढ़ पार्टी के कई विधायकों में इस बात को लेकर संदेह है कि क्या वे फिर से चुने जा सकते हैं।

विधासनभा चुनाव को लेकर बढ़ी टेंशन
48 लोकसभा सीटों के नतीजों पर गौर करें तो 288 विधानसभा सीटों में से विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी (एमवीए) 150 सीटों पर आगे चल रहा है। राज्य में सरकार बनाने के लिए 144 सीटें चाहिए। विपक्ष की इस जीत से बीजेपी सांसदों के गढ़ में भी सेंध लगी है। सत्तारूढ़ पार्टी के विधायकों में यह डर पैदा हो गया है कि यदि वे उनके साथ बने रहे तो क्या वे निर्वाचित हो पाएंगे?

नीलेश लंके पहले ही शरद गुट में
खास बात यह है कि अजित पवार के करीबी विधायकों में से एक नीलेश लंके लोकसभा चुनाव से पहले शरद पवार गुट में वापस आ गए थे और सांसद चुने गए। इस घटनाक्रम ने अजित पवार खेमे के विधायकों में और भी बेचैनी पैदा कर दी है। अजित पवार ने स्थिति का जायजा लेने के लिए अपने विधायकों की बैठक बुलाई थी। राज्य एनसीपी अध्यक्ष सुनील तटकरे ने शरद पवार खेमे के इस दावे में कोई सच्चाई नहीं होने से इनकार किया कि अजित पवार विधायक पाला बदल लेंगे।

अजित गुट के नेता ने दावे को बताया झूठ
तटकरे ने दावा किया, ‘यह जानबूझकर फैलाया जा रहा है। कुछ लोग नतीजों के बाद निराश हैं, लेकिन उनकी (विपक्ष की) जीत फर्जी वीडियो और अन्य फर्जी प्रचार के कारण हुई है। इसीलिए वे जीते हैं।’ संयोग से, अजीत पवार खेमे के चार विधायक गुरुवार को अजीत की बुलाई गई बैठक में अनुपस्थित रहे। अजीत गुट ने दावा किया कि विधायकों के पहले से ही कुछ जरूरी प्लान थे। उन्होंने बैठक में शामिल होने में असमर्थता के बारे में नेतृत्व को पहले ही सूचित कर दिया था।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...