15.3 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeभोपालक्या कमलनाथ भाजपा में शामिल होंगे? दिग्विजय ने किया क्लियर, कहा- कल...

क्या कमलनाथ भाजपा में शामिल होंगे? दिग्विजय ने किया क्लियर, कहा- कल ही मेरी उनसे बात हुई

Published on

भोपाल

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को लेकर राज्य की सियासत गर्म है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि कमलनाथ कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। ये अटकलें मध्यप्रदेश विधानसभा में कांग्रेस की करारी हार के बाद पार्टी संगठन में बदलाव के बाद शुरू हुईं। राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले जीतू पटवारी को कमलनाथ की जगह प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके बाद से ही कमनलाथ को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं थी। इन अटकलों को बीजेपी के मध्य प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के बयान ने और तेज कर दिया। अब इन्हीं अटकलों पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने विराम लगाने की कोशिश की है।

कमलनाथ के BJP में जाने के सवाल पर क्या बोले दिग्विजय?
यह पूछे जाने पर कि क्या कमल नाथ भाजपा में शामिल होंगे? कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘कल रात मेरी कमल नाथ जी से बातचीत हुई। वह छिंदवाड़ा में हैं। वो वह व्यक्ति हैं, जिन्होंने अपना राजनीतिक करियर नेहरू-गांधी परिवार के साथ शुरू किया था। आप उस व्यक्ति से सोनिया गांधी और इंदिरा गांधी के परिवारों को छोड़ने की उम्मीद नहीं कर सकते हैं। और आपको उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं करनी चाहिए।’

वीडी शर्मा ने कमलनाथ को दिया था ऑफर
बीजेपी के मध्य प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने 16 फरवरी को पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ को बीजेपी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया, उन्होंने कहा कि अगर कमलनाथ के दिल में दर्द है तो सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल होने के लिए उनका स्वागत है। कांग्रेस ने राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण का बहिष्कार करके भगवान राम का अपमान किया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा था, ‘कांग्रेस ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को खारिज कर दिया। कांग्रेस में ऐसे लोग हैं जो इससे नाराज हैं। कांग्रेस भगवान राम का अपमान करती है।कांग्रेस में ऐसे लोग हैं, जो लोग इससे आहत हैं। हमें लगता है कि उन्हें मौका मिलना चाहिए। आप जिसका नाम ले रहे हैं (कमलनाथ) भी अगर इससे आहत हैं तो उनका भी स्वागत है।’ क्लियर बता दिया, जानें क्या कहा

 

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...