10.5 C
London
Friday, December 12, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीयक्या कमला हैरिस को बनाया जाएगा अमेरिका का राष्ट्रपति? जानें- नतीजों के...

क्या कमला हैरिस को बनाया जाएगा अमेरिका का राष्ट्रपति? जानें- नतीजों के बाद क्यों उठी ये मांग

Published on

नई दिल्ली,

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को जीत मिली है और डेमोक्रेट्स उम्मीदवार कमला हैरिस को हार का सामना करना पड़ा है. ट्रंप का दोबारा अमेरिका का राष्ट्रपति बनना तय है. लेकिन इसी बीच अमेरिका में एक नई मांग उठ रही है कि कमला हैरिस को अमेरिका का राष्ट्रपति बनाया जाए. ये मांग डेमोक्रेट्स के कई नेता कर रहे हैं जिसमें हैरिस के पूर्व सहयोगी जमाल सिमन्स भी शामिल हैं. उनका कहना है कि बाइडेन इस्तीफा दें और कमला हैरिस को अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति बनने का मौका दें. लेकिन क्या यह अमेरिकियों के लिए उचित होगा कि उन्हें ऐसे उम्मीदवार को राष्ट्रपति बनाया जाए, जिसने जनता का वोट नहीं जीता?

ट्रंप को मिले इतने वोट
चुनाव जीतने के लिए एक उम्मीदवार को 270 इलेक्टोरल वोट की जरूरत थी. ट्रंप ने 312 इलेक्टोरल वोट हासिल किए. वहीं, हैरिस को सिर्फ 226 वोट मिले. इसके अलावा, रिपब्लिकन पार्टी ने न केवल राष्ट्रपति चुनाव जीता, बल्कि सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स पर भी कब्जा कर लिया. यह भी महत्वपूर्ण है कि ट्रंप ने लोकप्रिय वोट का 50.4% हिस्सा हासिल किया, जबकि हैरिस को 48% वोट मिले. अब यह देखना जरूरी है कि हैरिस को राष्ट्रपति बनाने की मांग कौन कर रहा है और इसके पीछे क्या कारण हैं.

जो बाइडेन का इस्तीफा और…
अमेरिकी संविधान के अनुसार, सत्ता हस्तांतरण के लिए चार महीने का समय होता है. ट्रंप का शपथ ग्रहण 20 जनवरी को निर्धारित है और डेमोक्रेट्स इस अवधि का इस्तेमाल परिवर्तन लाने के लिए करना चाहते हैं. डेमोक्रेट्स के कई नेताओं ने इस मांग को उठाया है, लेकिन जमाल सिमन्स जो कि हैरिस के पूर्व संचार निदेशक रहे हैं, उन्होंने सार्वजनिक रूप से यह सुझाव दिया कि जो बाइडेन इस्तीफा दें और अपनी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति बनने का अवसर दें.

क्या हैरिस को राष्ट्रपति बनाना नैतिक रूप से सही होगा?
यह देखा जाना बाकी है कि क्या डेमोक्रेट्स बाइडेन को राष्ट्रपति पद से हटाकर हैरिस को राष्ट्रपति बना पाने में सफल होंगे. हालांकि, बाइडेन को राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ से बाहर करने और हैरिस को नामांकित करने में डेमोक्रेट्स ने सफलता पाई है. ट्रंप ने बार-बार कमला हैरिस को डेमोक्रेटिक उम्मीदवार के रूप में नामांकित करने की आलोचना की थी, इसे उन्होंने डेमोक्रेट्स के एक गुट द्वारा बाइडन के खिलाफ “तख्तापलट” कहा था.हालांकि यह कानूनी रूप से संभव है कि बाइडेन इस्तीफा दें और हैरिस को राष्ट्रपति बना दिया जाए, लेकिन यह नैतिक रूप से सही नहीं हो सकता.

क्या यह सही होगा?
कई अमेरिकी नागरिकों का मानना है कि अमेरिका को अपनी पहली महिला राष्ट्रपति एक सम्मानजनक तरीके से, अपनी क्षमता और ताकत से बनना चाहिए, न कि इस तरह से उसे जबरन पद सौंपा जाए. हालांकि, देखना होगा कि बाइडेन डेमोक्रेट्स नेताओं की इस मांग पर कैसे रिएक्ट करते हैं.

Latest articles

बीएचईएल भोपाल में नव–पदोन्नत अधिकारियों के लिए छह दिवसीय कार्यक्रम का समापन

भेल भोपाल।बीएचईएल में जून 2025 के दौरान नव–पदोन्नत सहायक अभियंता और सहायक अधिकारी वर्ग...

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद बोले—चुनाव आयोग को एसआईएफआर का पूरा अधिकार,

नई दिल्ली ।संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन लोकसभा में चुनाव सुधारों को...

भिंड में टूटी पुलिया से ट्रैक्टर नदी में गिरा, 3 किसानों की मौत

भिंड ।मध्यप्रदेश के भिंड जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब...

More like this

राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत

नई दिल्ली।पुतिन का भारत दौरा आज दूसरे दिन भी जारी है। राष्ट्रपति भवन में...

हांगकांग में 35 मंजिलों वाली 8 इमारतें जलकर खाक, 44 लोगों की मौत

हांगकांग।हांगकांग के ताइ पो जिले में एक बड़े रिहायशी कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग...

ऑस्ट्रेलिया में सड़क हादसा, भारतीय महिला की मौत

मेलबर्न।ऑस्ट्रेलिया में तेज रफ्तार वाहन ने पैदल जा रही भारतीय महिला को टक्कर मार...