8.4 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयशिमला को बनाएंगे 'खालिस्‍तान' की राजधानी, पंजाब में 26 जनवरी को कराएंगे...

शिमला को बनाएंगे ‘खालिस्‍तान’ की राजधानी, पंजाब में 26 जनवरी को कराएंगे रेफरेंडम, आतंकी पन्‍नू का ऐलान

Published on

ओंटारियो

खालिस्‍तान देश बनाने मांग करने वाले आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस ने कनाडा के ओंटारियो शहर में रेफरेंडम कराया है। सिख आतंकवादी संगठन का दावा है कि इसमें 1,10,000 सिखों ने हिस्सा लिया है। सिख फॉर जस्टिस ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला को ‘खालिस्‍तान’ देश की राजधानी बनाई जाएगी। भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले सिख फॉर जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्‍नून ने ऐलान किया कि 26 जनवरी 2023 को भारत के 74वें गणतंत्र दिवस पर पंजाब में खालिस्‍तान के समर्थन में रेफरेंडम शुरू होगा।

पन्‍नू ने कहा कि कनाडा के लोगों ने शिमला को फिर से पंजाब की राजधानी बनाने के लिए वोट किया है। कनाडा में करीब 10 लाख सिख रहते हैं और इनमें बड़ी संख्‍या में खालिस्‍तान के कट्टर समर्थक हैं। खालिस्‍तान समर्थकों को लेकर भारत और कनाडा के बीच अक्‍सर तनावपूर्ण संबंध रहे हैं। कनाडा की ट्रूडो सरकार ने ओंटारियो में रेफरेंडम पर रोक लगाने से इंकार कर दिया था। खालिस्‍तान समर्थक ज्‍यादातर सिख भारतीय नागरिक नहीं हैं और इनमें से ज्‍यादातर पंजाब के रहने वाले हैं।

खालिस्‍तान रेफरेंडम को मिल रहा पाकिस्‍तान का साथ
कनाडा की जस्टिन ट्रूडो सरकार ने खालिस्‍तान समर्थकों के इस रेफरेंडम को देश के कानूनी नियमों के तहत ‘शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक प्रक्रिया’ करार दिया था। इससे पहले 23 जून 1985 कनाडा के सिख आतंकवादियों ने एयर इंडिया के विमान में बीच हवा में विस्‍फोट कर दिया था जिसमें सभी 329 यात्री मारे गए थे। यह विमान कनाडा के मांट्रियल से लंदन आ रहा था। इस विमान का मलबा अटलांटिक महासागर में आयरलैंड के तट पास 190 किमी की दूरी पर गिरा था।

मारे गए लोगों में 268 कनाडा के नागरिक थे और 27 ब्रिटेन के रहने वाले थे। 11 सितंबर के अमेरिका पर हमले के बाद यह दुनिया में सबसे खतरनाक हवाई आतंकी हमला माना जाता है। सिख फॉर जस्टिस ने इससे पहले लंदन में रेफरेंडम कराया था जिसमें उसका दावा है कि 30 हजार लोगों ने हिस्‍सा लिया था। यह आतंकी संगठन इटली, जिनेवा में भी रेफरेंडम करा चुका है। खुफिया एजेंसियों का मानना है कि सिख फॉर जस्टिस को पाकिस्‍तान से मदद मिल रही है और उसके कथित रेफरेंडम में बड़ी संख्‍या में पाकिस्‍तानी नागरिक हिस्‍सा लेते हैं।

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...