8 C
London
Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यराजस्थान में हिंदुत्व का एजेंडा नहीं बनने देंगे, BJP-RSS पर बरसे गहलोत

राजस्थान में हिंदुत्व का एजेंडा नहीं बनने देंगे, BJP-RSS पर बरसे गहलोत

Published on

नई दिल्ली

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधा है। साथ ही उन्होंने बीजेपी और आरएसएस पर बड़ा आरोप भी लगाया है। अशोक गहलोत ने कहा है कि बीजेपी और आरएसएस (BJP & RSS) के लोग लोगों को धर्म के नाम पर भड़काते हैं और फिर दंगे करवाते हैं। अशोक गहलोत ने कहा कि बीजेपी गाय के नाम पर गंदी राजनीति करती है।

बीजेपी गायों के नाम पर राजनीति करती है: अशोक गहलोत
अशोक गहलोत ने राजस्थान के जालोर सर्किट हाउस में मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि गायों के नाम पर बीजेपी केवल राजनीति करती है, जबकि गायों की सबसे अधिक सेवा कांग्रेस ने की है। उन्होंने बीजेपी से पूछा कि हम गाय के नाम पर वोटों की बात नहीं करते, तो क्या हम हिंदू नहीं हैं? इसके अलावा अशोक गहलोत ने चेतावनी देते हुए कहा कि राजस्थान में जो भी शांति भंग करने का प्रयास करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बीजेपी के राम मंदिर प्रचार को लेकर अशोक गहलोत ने कहा कि कुछ लोग तो सिर्फ राम मंदिर की राजनीति के लिए ही हिंदू बन गए हैं, उनका हिंदू धर्म से कोई वास्ता ही नहीं है। साथ ही अशोक गहलोत ने कहा कि राजनीति के लिए हिंदू धर्म को नहीं मानने वाले लोग भी हिंदू बन गए थे। अशोक गहलोत ने बीजेपी को चेतावनी देते हुए कहा कि हम राजस्थान में उनका एजेंडा नहीं चलने देंगे और राजस्थान में हिंदुत्व का एजेंडा नहीं बनने देंगे।

आलोचना बर्दाश्त करना सीखनी चाहिए: गहलोत
अशोक गहलोत ने कहा कि आरएसएस और भाजपा के लोगों को भी आलोचना बर्दाश्त करना सीखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आलोचना आभूषण है और विपक्ष नहीं होगा तो पक्ष कहां होगा? अशोक गहलोत ने कहा कि आलोचना सुनने का मादा होना चाहिए और देश हित की बात करते हो तो आलोचना वाले आर्टिकल पढ़ना शुरू कर दो।

अशोक गहलोत ने कहा कि हम पब्लिक प्रॉपर्टी हैं और जनता के ट्रस्टी हैं, हमें सुनना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि महंगाई को कम करने को लेकर हमने बजट पेश किया है, उसी के अनुरूप में आगे बढ़ रहे हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...