4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलपाकिस्तान की धरती पर कदम नहीं... नितिन मेनन ने दिखाया PCB को...

पाकिस्तान की धरती पर कदम नहीं… नितिन मेनन ने दिखाया PCB को ठेंगा, चैंपियंस ट्रॉफी से हुए अलग

Published on

दुबई

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के एलीट पैनल के अंपायरों में भारत के एकमात्र प्रतिनिधि नितिन मेनन ने व्यक्तिगत कारणों से इस महीने पाकिस्तान में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में अंपायरिंग से बाहर होने का विकल्प चुना है। आईसीसी ने बुधवार को 15 मैच अधिकारियों की सूची की घोषणा की जिसमें तीन मैच रेफरी और 12 अंपायर शामिल हैं जो 19 फरवरी को कराची में शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट के अधिकारी होंगे जिसका फाइनल नौ मार्च को होगा।

ऑस्ट्रेलिया के डेविड बून, श्रीलंका के रंजन मदुगले और जिम्बाब्वे के एंड्रयू पाइक्रॉफ्ट को आठ टीमों के टूर्नामेंट के लिए मैच रेफरी के रूप में नामित किया गया है। यह टूर्नामेंट पाकिस्तान में तीन जगह कराची, लाहौर और रावलपिंडी में आयोजित किया जाएगा जबकि भारत सुरक्षा चिंताओं के कारण अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा जिसमें शुरूआत 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले से होगी।

पाकिस्तान में अंपारिंग नहीं करेंगे नितिन मेनन
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘आईसीसी उन्हें (मेनन) चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में शामिल करना चाहता था। लेकिन उन्होंने निजी कारणों से पाकिस्तान नहीं जाने का फैसला किया।’ मेनन दुबई में होने वाले मैचों में अंपायर नहीं हो सकते थे क्योंकि आईसीसी तटस्थ अंपायरों की नियुक्ति की नीति का पालन करता है। विश्व संस्था ने अधिकारियों की सूची जारी करने के लिए अपने बयान में मेनन पर कोई टिप्पणी नहीं की।

टूर्नामेंट के लिए चुने गए तीनों मैच रेफरी अनुभवी हैं। आईसीसी ने एक विज्ञप्ति में कहा, ’12 अंपायरों का एक प्रतिष्ठित पैनल आठ टीम के इस टूर्नामेंट में अंपायरिंग करेगा जिसमें से छह अंपायर 2017 के चरण में शामिल थे जिनमें रिचर्ड केटलबोरो भी शामिल हैं जो पिछली चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में अंपायरिंग कर चुके हैं।’

मैच अधिकारी:
अंपायर: कुमार धर्मसेना, क्रिस गैफनी, माइकल गॉ, एड्रियन होल्डस्टॉक, रिचर्ड इलिंगवर्थ, रिचर्ड केटलबोरो, अहसान रजा, पॉल रीफेल, शारफुद्दौला इब्ने शाहिद, रॉडनी टकर, एलेक्स व्हार्फ, जोएल विल्सन।
मैच रेफरी: डेविड बून, रंजन मदुगले, एंड्रयू पाइक्रॉफ्ट।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...