4.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्य'नबी की शान में गुस्ताखी बर्दाश्त नहीं, हिंदू राष्ट्र नहीं बनने देंगे,...

‘नबी की शान में गुस्ताखी बर्दाश्त नहीं, हिंदू राष्ट्र नहीं बनने देंगे, देश जाम करेंगे’, बोले मौलाना तौकीर रजा

Published on

बरेली ,

यूपी के बरेली में इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खां ने एक बार फिर से भड़काऊ बयान दिया. आईएमसी के स्थापना दिवस के मौके पर उन्होंने मंच से कहा कि आखिर कब तक नबी की शान में गुस्ताखी होती रहेगी. अब धरना-प्रदर्शन नहीं किया जाएगा, ज्ञापन आदि नहीं दिया जाएगा, बल्कि देश को जाम किया जाएगा. इसके लिए दशहरा बाद एक नई तारीख का ऐलान किया जाएगा. फिर हिंदुस्तान के तमाम मुसलमान दिल्ली पहुंचेंगे और देश को जाम करेंगे और अपनी बात रखेंगे. जब देश के हर जिले से मुसलमान तिरंगा लेकर निकलेगा तो शहर जाम होगा ही. एक दिन की तकलीफ बर्दाश्त करके देश के बेहतरी के लिए ये किया जा सकता है.

मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि यदि कोई सच्चा हिंदू होगा, ईमानदार हिंदू होगा तो वो अपने समाज के लिए मुश्किलें खड़े करने का काम नहीं करेगा. जो लोग मुश्किलें पैदा करते हैं उनसे कहूंगा कि अगर हमने भी वैसा करना शुरू कर दिया तो मुल्क के क्या हालात होंगे? केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए तौकीर रजा ने आगे कहा कि हम किसी भी कीमत पर देश को हिंदू राष्ट्र नहीं बनने देंगे. वहीं, गाजियाबाद मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद के विवादित बयान पर कहा कि साधु-संतों का काम प्यार और मोहब्बत बांटने का है, नफरत बांटने का नहीं.

इस बीच बरेली में मौलाना तौकीर रजा के इस कार्यक्रम के दौरान एक स्थानीय वरिष्ठ पत्रकार के साथ मारपीट भी हुई. दरअसल, जिस वक्त तौकीर रजा लोगों को संबोधित कर रहे थे तभी एक मुस्लिम युवक ने पहले तो पत्रकारों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया फिर एक वरिष्ठ पत्रकार के साथ हाथापाई कर दी गई. जिसके चलते बाकी के पत्रकारों ने तौकीर रजा के कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया. हालांकि, बाद में आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया, जिसने पीड़ित पत्रकार से माफी मांगी और मामला रफा-दफा हो गया.

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...