2 C
London
Saturday, March 14, 2026
Home'हिंदू धर्म का मजाक बनाया तो बर्दाश्त नहीं करेंगे, समझे खिलाड़ी कुमार?'...

‘हिंदू धर्म का मजाक बनाया तो बर्दाश्त नहीं करेंगे, समझे खिलाड़ी कुमार?’ ‘OMG 2’ पर मिली अक्षय कुमार को चेतावनी

Published on

हाल ही में प्रभास स्टारर फिल्म ‘आदिपुरुष’ में हिंदू देवी-देवताओं को मजाकिया तरीके से दिखाने को लेकर हाई कोर्ट तक से फटकार लग चुकी है। फिल्म में प्रभास भगवान राम की भूमिका निभाते नजर आए हैं। अब एक बार फिर से अक्षय कुमार देवता के रोल में दिखने को तैयार हैं और लोगों ने अभी से उन्हें चेतावनी दे डाली है। याद दिला दें कि पहली फिल्म ‘OMG’ एक कॉमेडी फिल्म थी, जो एक अड़ियल नास्तिक की कहानी थी।

हाल ही में अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म ‘OMG 2’ से अपना लुक शेयर किया है। इस झलक में अक्षय कुमार त्रिपुंड, भस्म, जटाएं, रुद्राक्ष माला के साथ एक काली स्लीवलेस टी-शर्ट में दिख रहे हैं। शिव के अवतार में अक्षय कुमार को देखकर लोगों ने नसीहतें देनी शुरू कर दी है। अक्षय ने अपने इस पोस्ट में बताया है कि उनकी ये फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। वहीं उन्होंने बताया है कि फिल्म का टीजर मंगलवार को यानी 11 जुलाई को रिलीज हो रहा है। अब अक्षय के इस पोस्ट पर लोगों ने चेतावनी भी दे डाली है।

मजाक न बनाना इस बार, सनातन और देवी देवताओं का, समझे खिलाड़ी कुमार?
अक्षय के इस पोस्ट पर एक यूजर ने सीधे शब्दों में कहा है, ‘अगर हिंदू धर्म को गलत सलत बताने की अगर कोशिश की गई तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पिछली फिल्म में सहन किया पर अबकी बार नहीं, जय श्री राम।’ एक अन्य यूजर ने कहा- अगर सनातन धर्म का कहीं भी अपमान हुआ तो परिणाम उचित नहीं होगा, ध्यान रहे। एक और ने कहा- मजाक न बनाना इस बार, सनातन और देवी देवताओं का, समझे खिलाड़ी कुमार?

OMG 1 तो हिन्दू धर्म के खिलाफ थी, मुझे उम्मीद है कि ये अच्छी हो
एक अन्य यूजर ने कहा- OMG 1 तो हिन्दू धर्म के खिलाफ थी, मुझे उम्मीद है कि ये अच्छी हो। एक यूजर ने लिखा है, ‘अब आया न लाइन पे, तब तो कह रहे थे कि दूध क्यों चढ़ाते हो शंकर जी पे, हमारी आस्था है जिसको करना है करेगा।बता दें कि अक्षय कुमार की ‘ओएमजी 2’ का निर्देशन अमित राय ने किया है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, यामी गौतम और अरुण गोविल भी हैं। फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...

11वीं की छात्रा से दुष्कर्म मामले में ‘यासीन मछली गैंग’ से जुड़ा जिम संचालक गिरफ्तार

भोपाल राजधानी भोपाल में 11वीं की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में...