13.5 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यप्रियंका गांधी पर यूपी में लगा दाग हिमाचल में धुलेगा? 8 दिसंबर...

प्रियंका गांधी पर यूपी में लगा दाग हिमाचल में धुलेगा? 8 दिसंबर को हो जाएगा फैसला

Published on

शिमला

हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर शनिवार को मतदान हो चुका है। अब 8 दिसंबर को हिमाचल की किस्मत का फैसला हो जाएगा। हिमाचल चुनाव में सत्ताधारी दल बीजेपी और विपक्षी कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला है। कांग्रेस की ओर से महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आखिर तक मोर्चा संभाले रहीं। यूपी चुनाव के बाद हिमाचल उनके लिए बड़ा इम्तिहान साबित होने वाला है। अगर हिमाचल में कांग्रेस को सफलता मिलती है तो इसका क्रेडिट भी प्रियंका हो जाएगा। दरअसल, राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के चलते हिमाचल में प्रचार के लिए नहीं आ सके। वहीं पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी स्वास्थ्य कारणों के चलते चुनाव प्रचार से दूर रहीं। ऐसे में प्रियंका गांधी शुरू से आखिर तक डटी रहीं।

हिमाचल में सत्तारूढ़ बीजेपी दोबारा सरकार में लौटकर इतिहास रचना चाहती है, वहीं विपरीत परिस्थितियों में वापसी की कोशिश कर रही कांग्रेस को हिमाचल में हर पांच में सत्ता परिवर्तन की परंपरा पर भरोसा है। इसके अलावा हिमाचल में बीजेपी को अपनी ही पार्टी के बागियों और अग्निवीर योजना से नाराज युवाओं के गुस्से का शिकार होना पड़ रहा है। मौके को भुनाते हुए कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में अपनी रणनीति तैयार की और कैंपेनिंग की कमान प्रियंका गांधी ने अपने हाथ में ली।

प्रियंका ने जमकर किया चुनाव प्रचार
हिमाचल में चुनाव की घोषणा के बाद प्रियंका ने मंडी, कांगड़ा, ऊना और सिरमौर के सतौन में एक-एक जनसभा करके राज्य के चारों संसदीय क्षेत्रों को कवर किया। चुनाव घोषणा से पहले प्रियंका ने सोलन में रैली भी की थी। उनके साथ राजस्थान के पूर्व डेप्युटी सीएम और हिमाचल चुनाव के पर्यवेक्षक सचिन पायलट ने 16 रैलियां कीं।राजनीतिक विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर हिमाचल में कांग्रेस जीतती है तो इससे प्रियंका गांधी का राजनीतिक कद बढ़ेगा। वहीं राज्य में कांग्रेस की वापसी पार्टी के लिए बूस्टर डोज का काम करेगी।

यूपी में हार से उठे थे सवाल
इसी साल यूपी विधानसभा चुनाव में प्रियंका के नेतृत्व में कांग्रेस ने खूब हाथ-पैर मारे लेकिन पार्टी बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाई। पार्टी को सिर्फ 2 सीटों पर जीत मिली। 2017 के मुकाबले कांग्रेस का प्रदर्शन कमजोर रहा। हार की कई वजह रहीं लेकिन उंगली प्रियंका गांधी पर उठी। उनकी छवि पर इसका गहरा असर पड़ा, ऐसे में हिमाचल प्रदेश से काफी उम्मीदें की जा रही हैं।

इस वजह से भी हिमाचल से कांग्रेस को हैं उम्मीदें
हिमाचल में कांग्रेस की जीत की उम्मीदों के पीछे एक और वजह भी है, वह है- पार्टी का मजबूत संगठन। पिछले दिनों कांग्रेस के हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला ने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू के दौरान बताया था कि यूपी में कांग्रेस संगठन की कमी से जूझ रही है इसलिए वहां हम हारे लेकिन हिमाचल में कांग्रेस के पास जमीन पर कार्यकर्ता हैं और मजबूत पार्टी संगठन है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
वरिष्ठ पत्रकार राशिद किदवई कहते हैं, ‘अगर हिमाचल में कांग्रेस जीतती है तो प्रियंका को श्रेय मिलेगा क्योंकि वह केंद्र बिंदु रही हैं। उन्होंने कांग्रेस के अलग-अलग धड़ों को संभाला। वहां सभी बागियों में तालमेल बिठाया। हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला के साथ मिलकर माइक्रो मैनेजमेंट लेवल पर काम किया। सचिन पायलट भी उनके साथ सक्रिय नजर आए। कांग्रेस अगर वहां जीतती है तो पार्टी के अंदर और बाहर भी प्रियंका का राजनीतिक कद बढ़ेगा। कांग्रेस ने वहां स्थानीय मुद्दों पर चुनाव लड़ा। कांग्रेस ने ओल्ड पेंशन स्कीम, सेब की खेती पर बात की। चुनाव में यह सभी बातें उसके फेवर में जा सकती हैं।’

Latest articles

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

More like this

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...