12.7 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराज्यबिहार में हनुमान चालीसा और जागरण लिए भी लाइसेंस लेना पड़ेगा? नीतीश...

बिहार में हनुमान चालीसा और जागरण लिए भी लाइसेंस लेना पड़ेगा? नीतीश कैबिनेट के मंत्री सुमित सिंह ने तो हद कर दी

Published on

जमुई:

बिहार के जमुई में हिंदू-मुस्लिम विवाद के बाद नीतीश कुमार कैबिनेट के मंत्री सुमित कुमार सिंह ने विवादित बयान दे दिया। मंत्री सुमित सिंह ने कहा कि हनुमान चालीसा पाठ के लिए लाइसेंस नहीं लिया गया था। सुमित कुमार सिंह ने कहा कि सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम दिया गया। शनिवार और रविवार को हनुमान चालीसा का पाठ नहीं होता है, ना ही खिचड़ी प्रसाद का वितरण होता है। इसका मतलब ये निकाला जा रहा है कि हनुमान चालीसा करने वाले ही इस हिंसा के लिए जिम्मेदार हैं। सवाल उठता है कि नीतीश कुमार के कैबिनेट मंत्री क्या बवाल के लिए हनुमान चालीसा पाठ में जुटे लोगों को ही जिम्मेदार बता रहे हैं?

हनुमान चालीसा के लिए लाइसेंस चाहिए?
जमुई हिंसा मामले में मंत्री सुमित कुमार सिंह ने हनुमान चालीसा का पाठ करने वाले लोगों को ही वो जिम्मेदार ठहरा दिया। उन्होंने कहा, ‘भाई गए थे क्यों? आप वहां पर… हमें ये बताएं? आप वहां पर क्यों गए थे? आप वहां पर क्या करने गए थे? और अगर आप वहां पर गए थे तो क्या आपने प्रशासन को इसकी सूचना दी थी क्या? आपने इसका लाइसेंस लिया था? हम घर में कहीं भी कोई जागरण करते हैं या कुछ करते हैं उसके लिए लाइसेंस लिया जाता है।’

सुमित सिंह यहीं नहीं रूके, उन्होंने सवाल पूछने पर ही सवाल खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा, ‘पत्रकार बंधु इसकी तो जानकारी होगी आपके पास तो क्या उन्होंने लाइसेंस लिया था? लाइसेंस लेने के बाद क्या ऐसी कोई घटना घटी है? क्या… कहीं बताए, लाइसेंस लेने के बाद अगर इस तरह की घटना घटती तो हम मानते कि वहां के लोग दोषी हैं, जिन्होंने इनके ऊपर हमला किया है।

जमुई के बलियाडीह में क्यों हुई पत्थरबाजी?
जमुई जिले के झाझा इलाके में रविवार को धार्मिक कार्यक्रम से लौटने के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प हो गई। इसमें तीन लोग घायल हो गए। कई गाड़ियों को चकनाचूर कर दिया गया। अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक महिला खुशबू पाण्डेय उर्फ ‘हिंदू शेरनी’ की भी अरेस्टिंग हुई है। हालात इतने बिगड़ गए कि इंटरनेट को भी बंद करना पड़ा। एक पुलिस अधिकारी को भी निलंबित कर दिया गया। पुलिस को फ्लैग मार्च करना पड़ा। झाझा पुलिस के मुताबिक बिना अनुमति के जुलूस निकालने का आरोप है।

दरअसल, हिंदू स्वाभिमान संगठन की ओर से बजरंगबली मंदिर में आयोजित हनुमान चालीसा पाठ के बाद लोग वापस लौट रहे थे। तभी मुस्लिम मुहल्ले से गाड़ियों के काफिले के गुजरने के दौरान लोगों ने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। रविवार को हिंदू स्वाभिमान संगठन ने बलियाडीह के बजरंगबली मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया था। कार्यक्रम खत्म होने के बाद ये लोग लौट रहे थे, तभी बीच रास्ते में पथराव शुरू हो गया। इसमें नगर परिषद जमुई के उपाध्यक्ष पार्षद नीतीश साह गंभीर रूप से घायल हो गए। हिंदू स्वाभिमान संगठन की संयोजिका खुशबू पाण्डेय और कुछ अन्य लोग भी घायल हो गए। नीतीश साह को पटना के अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जबकि खुशबू पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया गया। गाड़ियों के काफिले को तहस-नहस कर दिया गया। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने नीतीश साह और खुशबू पाण्डेय को टारगेट किया था।

बिहार के मंत्री सुमित सिंह कौन हैं?
2020 बिहार विधानसभा चुनाव में सुमित कुमार सिंह इकलौते कैंडिडेट थे, जिन्होंने निर्दलीय जीत दर्ज की। जमुई जिले के चकाई से ये विधायक हैं। सत्ता के गणित में इन्होंने नीतीश कुमार को चुना और इनको अपने पाले में रखने के लिए अशोक चौधरी को लगाया गया था। नीतीश कुमार पाला बदलते रहे मगर सुमित सिंह की मिनिस्ट्रियल बर्थ रिजर्व रही। फिलहाल ये बिहार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री हैं।

मगर, जमुई इलाके में पॉलिटिकल होल्ड रखने वाले परिवार की ये तीसरी पीढ़ी हैं। इनके दादा श्रीकृष्ण बड़े समाजवादी नेता माने जाते थे, फिर इनके पिता नरेंद्र सिंह तो लालू यादव और नीतीश कुमार के कद के नेता माने गए। दिल्ली के जेएनयू में पढ़ाई के दौरान ही सुमित सिंह ने राजनीति से दोस्ती कर ली और एबीवीपी जॉइन कर लिया। 1984 में जन्मे सुमित सिंह 2015 में चुनावी राजनीति में अपने पारंपरिक सीट चकाई से मैदान में उतरे मगर हार गए। फिर 2020 में निर्दलीय चुनाव लड़े और जीत गए। पावर गेम में किस्मत ने साथ दिया और मंत्री का ओहदा मिल गया।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...