15.4 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यचलती ट्रेन से महिला को धकेला, छेड़छाड़ और लूटपाट की कोशिश, मुंबई...

चलती ट्रेन से महिला को धकेला, छेड़छाड़ और लूटपाट की कोशिश, मुंबई में ये क्या हो रहा है!

Published on

मुंबई

दादर जीआरपी ने चलती ट्रेन से बैग छीनने के प्रयास में महिला को ट्रेन से धकेलने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह घटना 6 अगस्त को हुई, जब महिला यात्री पुणे से सीएसएमटी उद्यान एक्सप्रेस में आ रही थी। ट्रेन जब रात 8:30 बजे के करीब दादर स्टेशन पहुंची, तब गार्ड केबिन से सटे महिला आरक्षित कोच में आरोपी चढ़ा। जीआरपी के अनुसार, ट्रेन स्टेशन से रवाना होने के बाद आरोपी पीड़ित महिला से छेड़छाड़ करने लगा और बैग छीनने लगा। महिला द्वारा विरोध करने पर उसे हत्या के इरादे से आरोपी ने दरवाजे के बाहर धकेल दिया। इससे महिला को चोटें आईं और उसे अस्पताल ले जाया गया।

पीड़ित महिला ने सोमवार को दादर जीआरपी स्टेशन आकर मामला दर्ज कराया। बहरहाल, जीआरपी ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले और चश्मदीदों से बातचीत की। आरोपी पर महिला का शील भंग करने, हत्या का प्रयास और लूट की कोशिश में चोट पहुंचाने के लिए मामला दर्ज किया गया है। मुंबई में ट्रेन में किसी महिला यात्री से बदसलूकी की हाल-फिलहाल में यह तीसरी घटना है।

जयपुर मुंबई एक्सप्रेस की घटना
जयपुर मुंबई एक्सप्रेस में भी कुछ दिन पहले ही एक आरपीएफ कॉन्स्टेबल चेतन सिंह ने अपनी राइफल से अपने सीनियर टीकाराम मीणा और तीन अन्य यात्रियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। फ़िलहाल इस मामले में आरोपी चेतन सिंह को अदालत में पुलिस हिरासात में भेजा हुआ है। जहां पुलिस उससे पूछताछ में जुटी हुई है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...