11.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यजेल में जीता चुनाव, 10 महीने बाद रिहाई... मुस्कुराते हुए यूं कारागार...

जेल में जीता चुनाव, 10 महीने बाद रिहाई… मुस्कुराते हुए यूं कारागार से बाहर आए सपा विधायक नाहिद हसन

Published on

शामली

उत्तर प्रदेश के शामली जिले की कैराना विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक नाहिद हसन को शनिवार को 10 महीने बाद जेल से रिहा कर दिया गया। 2 माह पहले नाहिद हसन को चित्रकूट जेल में ट्रांसफर किया गया था। रिहाई भी चित्रकूट जेल से ही हुई है। दरअसल, शामली जिले की कैराना विधानसभा सीट से मौजूदा सपा विधायक नाहिद हसन को 15 जनवरी को शामली से पुलिस ने गैंगस्टर ऐक्ट सहित अमानत में खयानत और धमकी के मामले में गिरफ्तार कर लिया था।

गिरफ्तारी के वक्त वह विधानसभा सीट पर चुनाव के लिए नामांकन करने जा रहे थे। 2 माह पहले ही विधायक को मुजफ्फरनगर जेल से चित्रकूट जेल शिफ्ट किया गया था। जेल में रहते ही नाहिद हसन चुनाव जीते थे। उनकी बहन इकरा हसन ने पूरी चुनाव लड़ाया था। गैंग्स्टर एक्ट में हाईकोर्ट ने जमानत तीन दिन पहले दी थी। अमानत में खयानत और धमकी के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही जमानत दे दी थी। विधायक के समर्थक उनको लेने चित्रकूट ही पहुंच गए थे।

मुस्कुराते हुए जेल से निकले नाहिद
शुक्रवार को नाहिद के अधिवक्ताओं ने कैराना स्थित एमपी एमएलए कोर्ट में विधायक की जमानत के लिए एक-एक लाख रुपये के दो जमानतियों के प्रपत्र जमा किए। दोनों जमानतियों के प्रपत्रों की तहसील व थाने से तस्दीक कराई गई। उसके बाद कोर्ट ने विधायक की रिहाई के लिए चित्रकूट जेल अधीक्षक को कोर्ट के पैरोकार ने परवाना भेजा शनिवार को विधायक नाहिद हसन मुस्कुराते हुए जेल से बाहर आए।

इस केस में हुई थी कार्रवाई
कैराना विधायक नाहिद हसन और उनकी मां पूर्व सांसद तबस्सुम बेगम सहित कुल 40 लोगों के खिलाफ फरवरी 2021 में कैराना कोतवाली में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने नाहिद हसन को 15 जनवरी 2022 को गिरफ्तार करके कैराना स्थित एमपी एमएलए कोर्ट में पेश किया था। जहां से न्यायिक हिरासत में मुजफ्फरनगर जेल भेज दिया गया था।

Latest articles

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...