5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यबिहार में 'यमराज' ले जा रहे पीएम मोदी वाला राशन, खुलासे के...

बिहार में ‘यमराज’ ले जा रहे पीएम मोदी वाला राशन, खुलासे के बाद हड़कंप, ‘आत्मा’ वाली बात से सब हैरान

Published on

मुजफ्फरपुर

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मृतकों के नाम पर राशन उठाया जा रहा है। राहुल कुमार नाम के एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि उनके माता-पिता की मृत्यु के बाद भी, उनके नाम पर राशन डीलर द्वारा निकाला जा रहा है। जब राहुल ने डीलर से बात की, तो डीलर ने कहा कि उनके पिता अभी भी जिंदा हैं। वे आधार कार्ड लेकर आते हैं और अंगूठा लगाकर राशन ले जाते हैं। इस घटना से राहुल हैरान हैं और उन्होंने मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज कराई है।

मरने के बाद पिताजी ले जा रहे राशन
दरअसल, पूरा मामला मिठनपुरा थाना क्षेत्र के कालिबाड़ी रोड, सुन्दर बाग का है। यहां के रहने वाले राहुल कुमार पेशे से सिविल इंजीनियर हैं। राहुल के अनुसार, उनके पिता शंकर साह की मृत्यु 16 जून 2023 को हुई थी। उनकी मां का निधन 19 जुलाई 2023 को हो गया था। लेकिन, राशन कार्ड के रिकॉर्ड में उनके नाम से लगातार राशन उठाया जा रहा है। हैरान करने वाली बात ये है कि राहुल के पास राशन कार्ड नहीं है।

‘आधार कार्ड लेकर आते हैं पिताजी’
राहुल ने बताया कि उसके पास केवल राशन कार्ड नंबर है। इस नंबर से जानकारी लेने पर उन्हें पता चला कि उनके पिता के नाम से कोई फर्जीवाड़ा कर रहा है। राशन अलग-अलग पीडीएस दुकानों से उठाया जा रहा है। जब राहुल ने पीडीएस डीलरों से संपर्क किया, तो उन्होंने बताया कि उनके पिता आधार कार्ड लेकर आते हैं और अंगूठा लगाकर राशन ले जाते हैं। राहुल ने यह भी कहा कि डीलर उनके नाम का भी राशन उठा रहे हैं।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग पहुंचा मामला
इसके बाद राहुल कुमार ने मानवाधिकार अधिवक्ता एसके झा के माध्यम से राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग में दो अलग-अलग याचिकाएं दायर की हैं। उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। अधिवक्ता एसके झा ने बताया कि यह मामला बहुत पेचीदा है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष जांच के लिए मानवाधिकार आयोग से शिकायत की गई है। उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही इस मामले में ठोस कार्रवाई होगी।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...