9.8 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराष्ट्रीययमुना खतरे के निशान से ऊपर, पुरानी दिल्ली से ट्रेन है तो...

यमुना खतरे के निशान से ऊपर, पुरानी दिल्ली से ट्रेन है तो ये खबर आपके लिए जरूरी

Published on

नई दिल्ली

राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्रों में बारिश के थमने से भले लोगों ने राहत की सांस ली हो लेकिन अब यमुना का जलस्तर खतरा बन रहा है। दिल्ली में मंगलवार को यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। इसके चलते आस-पास के निचले इलाकों को अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं पानी का स्तर बढ़ने से पुराने यमुना पुल पर रेल यातायात को शाम 4 बजकर 17 मिनट पर अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है। यह तय किया गया है कि ट्रेनों को नई दिल्ली के रास्ते चलने के लिए डायवर्ट किया जाएगा। यमुना का जलस्तर इस समय 206. 16 मीटर तक पहुंच गया है।

बढ़ा जलस्तर तो डूबे खेत खलिहान
दिल्ली में सितंबर में भारी बारिश के चलते सोमवार को जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया। पानी का लेवल बढ़ने के चलते यमुना के किनारे बने खेत खलिहान सहित निचले इलाकों में भी काफी पानी भर गया है। यमुना किनारे झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले लोग सुरक्षित स्थान की ओर रुख कर रहे हैं। इन्हें खतरे को देखते हुए पहले ही अलर्ट कर दिया गया था।

206 मीटर पहुंचा जलस्तर हरकत में आया प्रशासन
सोमवार को जलस्तर 205 मीटर के अपने अधिकतम स्तर को पार कर गया। इसके बाद आस-पास के इलाकों को अलर्ट किया गया और वह जगह खाली कराकर उन्हें सुरक्षित स्थनों पर पहुंचाया जा रहा है। सरकारी स्कूलों और आसपास के इलाकों में रैन बसेरों में उनके ठहरने की व्यवस्था की गई है। इस बारे में प्रशासन ने सोमवार को ही चेतावनी जारी कर दी थी। बताया था कि किसी भी वक्त जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच जाएगा।

Latest articles

पुराने शहर में भारी तनाव: आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस का बल प्रयोग

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर इलाके में एक मुस्लिम युवक और हिंदू युवती के...

रचना नगर अंडरब्रिज के पास रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र स्थित रचना नगर अंडरब्रिज के पास बुधवार सुबह...

करोंद की चार मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, बाल-बाल बची केएफसी आउटलेट

भोपाल। राजधानी के करोंद इलाके में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब...

पत्नी के वियोग में युवक ने दी जान; 5 साल पहले हुई थी शादी, 2 महीने बाद ही मायके चली गई थी पत्नी

भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र के शिव नगर (बिहारी कॉलोनी) में एक...

More like this

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...