18.3 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeखेलधर्मशाला में गरजे यशस्वी... बने एक हजारी, कोहली का 8 साल पुराना...

धर्मशाला में गरजे यशस्वी… बने एक हजारी, कोहली का 8 साल पुराना रिकॉर्ड भी टूटा

Published on

धर्मशाला,

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है. रोहित शर्मा की अगुवाई में मेजबान टीम पहली ही 3-1 की अजेय लीड ले चुकी है. अब उसकी कोशिश इस मैच को जीतकर स्कोर 4-1 करने की है.

यशस्वी ने विराट का तोड़ा रिकॉर्ड
मुकाबले के पहले दिन (7 मार्च) भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल ने कमाल का प्रदर्शन किया. यशस्वी ने भारत की पहली पारी में 58 गेंदों पर 57 रन बनाए. यशस्वी ने अपनी इस पारी में पांच चौके और तीन छक्के लगाए. इस पारी के दौरान यशस्वी ने कुछ बड़े रिकॉर्ड्स बनाए. यशस्वी इंग्लैंड के खिलाफ किसी टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए. यशस्वी ने विराट कोहली को पछाड़ दिया, जिन्होंने साल 2016 की सीरीज में 655 रन बनाए थे.

यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 1000 रन भी पूरे कर लिए हैं. यशस्वी सबसे तेज हजार टेस्ट रन पूरा करने वाले भारतीय ओपनर बन गए हैं. यशस्वी ने अपनी 16वीं टेस्ट पारी में अपने हजार रन पूरे किए. यशस्वी ओवरऑल हजार टेस्ट रन बनाने वाले दूसरे सबसे तेज भारतीय हैं. विनोद कांबली ने 14 पारियों में हजार टेस्ट रन पूरे किए थे.

भारत की ओर से सबसे तेज 1000 टेस्ट रन (पारी के हिसाब से)
14- विनोद कांबली
16- यशस्वी जायसवाल
18- चेतेश्वर पुजारा
19- मयंक अग्रवाल
21- सुनील गावस्कर

1000 टेस्ट रन बनाने तक उच्चतम बल्लेबाजी औसत (भारत)
83.33 – विनोद कांबली
71.43- चेतेश्वर पुजारा
71.43- यशस्वी जायसवाल
62.5- सुनील गावस्कर
55.56- मयंक अग्रवाल

सबसे कम उम्र में 1000 टेस्ट रन (भारतीय बल्लेबाज)
19 वर्ष, 217 दिन- सचिन तेंदुलकर
21 वर्ष, 27 दिन- कपिल देव
21 वर्ष, 197 दिन- रवि शास्त्री
22 वर्ष 70 दिन- यशस्वी जायसवाल
22 वर्ष, 293 दिन- दिलीप वेंगसरकर

सबसे कम दिन में 1000 टेस्ट रन
166- माइकल हसी
185- एडेन मार्करम
207- एडम वोग्स
227- एंड्रयू स्ट्रॉस
239- यशस्वी जायसवाल
244- हर्बर्ट सटक्लिफ

सबसे कम मैच में 1000 टेस्ट रन
7- डॉन ब्रैडमैन
9- एवर्टन वीक्स
9- हर्बर्ट सटक्लिफ
9- जॉर्ज हेडली
9- यशस्वी जायसवाल

22 साल के यशस्वी जायसवाल यदि मौजूदा टेस्ट मैच में कुल 98 रन बना लेते हैं तो वह भारत-इंग्लैंड के बीच किसी टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भी बल्लेबाज बन जाएंगे. चूंकि यशस्वी अब तक 57 रन बना चुके हैं तो उन्हें यह रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 41 रनों की और जरूरत है. फिलहाल ये रिकॉर्ड इंग्लिश दिग्गज ग्राहम गूच के नाम हैं, जिन्होंने 1990 की टेस्ट सीरीज में 752 रन बना दिए थे.

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन
1. ग्राहम गूच (1990)- 3 मैच, 752 रन, 3 शतक
2. जो रूट (2021-22)- 5 मैच, 737 रन, 4 शतक
3. यशस्वी जायसवाल (2024)- 5* मैच, 712* रन, 2 शतक
4. विराट कोहली (2016)- 5 मैच, 655 रन, 2 शतक
5. माइकल वॉन (2002)- 4 मैच, 615 रन, 3 शतक

यशस्वी जायसवाल के पास पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर का 53 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने का भी मौका है. गौरतलब है कि सुनील गावस्कर किसी टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं. गावस्कर ने 1971 के वेस्टइंडीज दौरे पर कुल 4 टेस्ट मैचों में 774 रन (दोहरा शतक सहित 4 शतक और तीन अर्धशतक) बनाए थे. इस दौरान गावस्कर का औसत 154.80 का रहा था. यानी यशस्वी धर्मशाला टेस्ट में 120 रन बना लेते हैं, तो वह गावस्कर को पछाड़ देंगे. चूंकि यशस्वी अब तक 57 रन बना चुके हैं तो उन्हें यह रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 63 रनों की और जरूरत है.

 

Latest articles

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...