6 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeराज्य'योगी बाबा दिल्ली चले जाएं, केशव प्रसाद मौर्य संभाले UP की कमान',...

‘योगी बाबा दिल्ली चले जाएं, केशव प्रसाद मौर्य संभाले UP की कमान’, BJP विधायक ने की मंच से मांग

Published on

हरदोई,

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में गोपामऊ विधानसभा में सम्राट अशोक की जयंती समारोह में बीजेपी विधायक श्याम प्रकाश ने मांग की है कि केशव प्रसाद मौर्य को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बना दिया जाना चाहिए. एक तरफ सरकार में अंदरूनी तनातनी की खबर लगातार सुर्खियों में बनी रहती है. इस मांग से बीजेपी की अंदरूनी सियासत का पारा फिर एक बार गर्म हो सकता है. ऐसे में केशव प्रसाद मौर्य को मुख्यमंत्री बनाने की मंच से उठी मांग तो उन्हें खुद मंच से सफाई देने के अलावा पत्रकारों से भी इस मामले में सफाई देते हुए नजर आए. केशव ने कहा, “उनके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं, वही आगे रहेंगे इसको आप लोग पार्टी का निर्णय मत मानिए.”

कई बार अपने बयानों के जरिये सरकार को कटघरे में खड़ा करने वाले हरदोई की गोपामऊ विधानसभा के बीजेपी विधायक श्याम प्रकाश ने अपनी विधानसभा क्षेत्र में मुरादनगर गांव में आयोजित सम्राट अशोक जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए, जिसके मुख्य अतिथि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य थे. मंच पर हरदोई के सांसद जयप्रकाश रावत , विधायक मानवेन्द्र प्रताप सिंह रानू , एमएलसी अशोक अग्रवाल और बीजेपी के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह के अलावा भारी भीड़ के सामने विधायक श्याम ने केशव प्रसाद मौर्य को मुख्यमंत्री बनाये जाने की पुरजोर वकालत की.

विधायक श्याम प्रकाश ने कहा, “साथियों यह हम सब का सौभाग्य है कि आदरणीय केशव जी का स्नेह हम सबको निरंतर मिलता रहता है. मैं तो चाहता हूं और केशव जी केवल मौर्य समाज के ही नेता नहीं है केशव पूरे प्रदेश और देश के लाखों-लाख लोगों के दिलों के राज पर करने वाले नेता हैं और हमारे तो मन में एक बात आती कहो तो कह दें- हम तो चाहते हैं कि बाबा दिल्ली चले जाएं और केशव जी उत्तर प्रदेश संभाले और निश्चित मेरे मन में जो आता है वह पूरा भी होता है साथियों एक न एक दिन जरूर आएगा आप देख लीजिएगा इतिहास गवाह बनेगा.”

मंच से केशव प्रसाद मौर्य को मुख्यमंत्री बनाने की मांग के बाद जब केशव प्रसाद मौर्य ने मंच संभाला तो उन्होंने विधायक श्याम प्रकाश की बात पर सफाई देते हुए कहा, “हमारे इस क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक जिनको मैं लखनऊ से अपने साथ बिठा कर लाया हूं- श्याम प्रकाश जी उन्होंने ऐसी लाइन बोल देते हैं कि मीडिया वाले मित्र भी उसी को चला देंगे वह उनकी भावना है. हम सब पार्टी के सिपाही हैं और हम लोग बचपन से गीत गाया करते हैं- पथ से न डिगाने पाएगी पतवार चलाते जाएंगे, मंजिल आएगी-जाएगी. ऐसा विश्वास रखते हुए हम लोग कार्य करते हैं. लेकिन श्याम प्रकाश जी बेबाक अपनी बातों के लिए जाने जाते हैं वह कुछ भी कहना है कहीं देते हैं.”

पत्रकारों के सामने केशव प्रसाद मौर्य ने क्या सफाई दी?
इस बात को लेकर जब केशव प्रसाद मौर्य से पत्रकारों ने प्रश्न किया की श्याम प्रकाश ने मुख्यमंत्री बनने को लेकर बोला है तो उन्होंने सफाई देते हुए कहा, “उन्होंने अपनी भावना व्यक्त की लेकिन हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं. वही आगे रहेंगे और हम लोगों के बीच में जैसा उनकी भावना उन्होंने व्यक्त कर दिया है. लेकिन उसको आप लोग पार्टी का निर्णय मत मानिए.”

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

सीएम विष्णु देव साय ने किया “बिरहोर जननायक” पुस्तक का विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय...

कृषि क्षेत्र के सशक्त इकोसिस्टम के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट' (ग्राम 2026) के कर्टेन रेज़र...

पीएम मोदी 21 अप्रैल को करेंगे बालोतरा का दौरा, देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी सह पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का होगा शुभारंभ

जयपुर/बालोतरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 21 अप्रैल को प्रस्तावित अपनी बालोतरा यात्रा के दौरान...