11.1 C
London
Monday, December 15, 2025
Homeराज्ययोगी जी, मैं न्याय की लड़ाई लड़ रही हूं, जीतूंगी... भानवी सिंह...

योगी जी, मैं न्याय की लड़ाई लड़ रही हूं, जीतूंगी… भानवी सिंह ने यूपी सीएम से कर दी पुलिस की शिकायत

Published on

प्रतापगढ़

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ स्थित कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी भानवी कुमारी सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ से पुलिस की शिकायत की है। सोशल मीडिया एक्स पर लंबे पोस्ट में भानवी सिंह ने सीएम योगी को संबोधित किया है। पुलिस पर केस दर्ज न करने का आरोप लगाया है। भानवी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जी, आपकी पुलिस सारंग इंटरप्राइजेज के निष्पक्ष जांच कर मेरे अनुरोध पर प्राथमिकी दर्ज नहीं की। इस मामले में साफ था कि मेरे फर्जी दस्तखत बनाकर उसका दुरुपयोग किया गया। फर्जी दस्तखत के जरिए कंपनी में नए पार्टनर जोड़े गए।

भानवी सिंह ने कहा कि फॉरेंसिक जांच में प्रमाणित भी हो गया था। उन्होंने कहा कि मेरे जिन कथित दस्तखत का इस्तेमाल उपरोक्त कंपनी में नए पार्टनर शामिल करने के लिए किया गया, वह पूरी तरह फर्जी था। मेरे फर्जी साइन बनाकर अक्षय प्रताप सिंह एमएलसी, रोहित सिंह ड्राइवर, राम देव यादव बावर्ची, अनिल कुमार सिंह (जिनसे न मैं कभी मिली न जानती हूं) को पार्टनर बनाया गया। असली दस्तखत मैंने सभी संबंधित एजेंसियों से साझा भी किए। पुलिस खासतौर पर मामले के आईओ आलोक सिंह ने एमपी एमएलए कोर्ट में झूठी रिपोर्ट दी।

नए लोगों को पार्टनर बनाने पर सवाल
भानवी सिंह ने कहा कि हमारे हस्ताक्षर फर्जी तरीके से बनाकर अक्षय प्रताप सिंह और नौकरों का नाम शामिल करने की वजह क्या है? यह सचाई सामने जरूर आएगी। यह भी सत्य समय के साथ सामने आएगा कि आखिर मेरी पारिवारिक संपत्ति मेरे बच्चों के नाम न करके नौकरों के नाम करने के पीछे की क्या साजिश है? कौन है वह किरदार जो मेरे लिए ही नहीं, मेरे बच्चों के लिए भी खलनायक बन गया है? भानवी सिंह ने कहा कि मैं यह साफ कर दूं,अपने खिलाफ मैं एक पल कुछ बर्दाश्त भी कर लूं, लेकिन बच्चों के खिलाफ हो रही साजिश कभी बर्दाश्त नहीं करूंगी।

घर खाली कराने की कोशिश
राजा भैया के साथ भानवी सिंह के तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। इस बीच उन्होंने घर खाली कराने का नोटिस भेजने का आरोप लगाया है। भानवी सिंह ने कहा कि अब पुलिस की ढिलाई का फायदा उठाते हुए उन्हीं झूठे दस्तखत पर बनाए हुए पार्टनर मुझे घर खाली करने का नोटिस भेज रहे हैं। यहां मैं अपने बच्चों के साथ रहती हूं। पार्टनरशिप डीड के खिलाफ जाकर कमर्शियल कोर्ट से मुझे नोटिस भिजवाया जा रहा है। पार्टनरशिप डीड में साफ है कि अगर कोई विवाद है तो उसका निपटारा कैसे करना है।

यूपी पुलिस को दी चुनौती
भानवी सिंह सिंह ने यूपी पुलिस को चुनौती देते हुए कहा कि मैं साफ करना चाहती हूं कि मैं नारी हूं, लेकिन अबला नहीं। सारे नोटिस और साजिश का जवाब तथ्यों के साथ दूंगी। सीएम योगी को संबोधित सोशल मीडिया पोस्ट में भानवी सिंह ने कहा है कि मैं यह सब इसलिए लिख रही हूं, ताकि सनद रहे कि पुलिस की नाकामी या यह भी कह सकते हैं कि पुलिस की शह पाकर मेरे खिलाफ षड्यंत्र के तहत खड़े किए गए लोग किस प्रकार मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं।

दुबई के व्यक्ति पर आरोप
भानवी सिंह ने कहा कि इस मामले के कई किरदार है। इसमें से एक दुबई में बैठा यश शेट्टी है। अक्षय प्रताप, यश शेट्टी सहित कई लोगों की भूमिका समय के साथ स्पष्ट होगी। अवैध तरीके से लेनदेन, कंपनियों में फर्जीबाड़ा करने का इतिहास जिनका है, उन सभी का सच सामने आएगा। अय्याशी और भ्रष्ट आचरण के नेटवर्क में शामिल जो लोग मेरे खिलाफ एकजुट होकर षड्यंत्र कर रहे हैं, वे यह भी जान लें मुझे भरोसा है कि सच एक दिन हर कोई जानेगा।

भानवी ने कहा कि अपने भ्रष्ट आचरण और अय्याशी को छिपाने के लिए संपत्ति और पैसे का विवाद बताकर मामले को अलग तरीके से तूल देना और मुझे एवं बच्चों को परेशान करने की रणनीति कामयाब नहीं होगी। अपराध के अलग-अलग रूप का असली चेहरा सबके सामने आएगा।

जीत का किया है दावा
भानवी सिंह न कहा कि मैं न्याय की लड़ाई लड़ रही हूं। जीत न्याय की ही होगी। उन्होंने सीएम योगी से कहा कि आप संत हैं। आपके प्रति हमें भी श्रद्धा है। आप अपनी पुलिस से एक बार कहें कि महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वालों और लड़कियों का सौदा करने वालों का सच जानने के लिए एक मामला दर्ज कर लें। हम उन्हें सारे साक्ष्य देने को तैयार हैं। क्या पता एक निष्पक्ष जांच से मुझे न्याय मिले। साथ ही, कई और जिंदगी तबाह होने से बच जाएं।

Latest articles

IPL Mini Auction 2026: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के 5 धांसू खिलाड़ी, जिन पर हर फ़्रेंचाइज़ी की होगी गहरी नज़र!

IPL Mini Auction 2026: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) भारतीय क्रिकेटरों के लिए IPL...

प्रदेश का सबसे बड़ा भोजपाल महोत्सव मेला, 18 दिन और रहेगा रोमांचरामचंद्र का सेवक हूं मैं भगवे के रंग में रहता हूं, जयश्री राम...

भोपाल. राजधानी का भेल दशहरा मैदान रविवार को भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज...

नीलबड़ में विसर्जन घाट निर्माण के लिए वर्क प्लॉन जल्द करें तैयार— महापौर

भोपाल ।महापौर मालती राय ने बुधवार को नीलबड़ में प्रस्तावित विसर्जन घाट निर्माण स्थल...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...