4.9 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराज्यफूलों का गुलदस्‍ता लेकर अभिवादन करने पहुंचे योगी, मोदी ने कंधे पर...

फूलों का गुलदस्‍ता लेकर अभिवादन करने पहुंचे योगी, मोदी ने कंधे पर जोर से थपथपा कर दिया बड़ा संदेश

Published on

लखनऊ:

संसद भवन के सेंट्रल हॉल में एनडीए संसदीय दल की बैठक में राजनाथ सिंह ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी के नाम का प्रस्‍ताव पेश किया। 9 जून को मोदी पीएम पद की शपथ ले सकते हैं। संसदीय दल की बैठक में बीजेपी और सहयोगी दलों के तमाम प्रमुख नेता मौजूद रहे। यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ, बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार और टीडीपी अध्‍यक्ष चंद्रबाबू नायडू भी नजर आए। अपने संबोधन के बाद नरेंद्र मोदी ने देश के कोने-कोने से आए सभी दल के नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान मोदी और योगी की मुलाकात पर सबकी नजर रही। जैसे ही फूल का गुलदस्‍ता लेकर योगी पहुंचे, मोदी ने अभिवादन स्‍वीकार करते हुए दो बार योगी के कंधे पर जोर से थपथपाया। इसके बाद योगी ने दोनों हाथ जोड़कर नमस्‍ते किया।

सोशल मीडिया पर मोदी और योगी के मुलाकात का वीडियो शेयर करते हुए यूजर्स तमाम तरह की बातें कर रहे हैं। लोग चर्चा कर रहे हैं कि जिस तरह यूपी में बीजेपी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, उस हिसाब से मोदी और योगी की मुलाकात काफी गर्मजोशी भरी रही। इससे पहले बैठक की दौरान सामने आई तस्‍वीरों में योगी आदित्‍यनाथ काफी गंभीर मुद्रा में दिख रहे थे। राजनाथ सिंह के प्रस्‍ताव भाषण के दौरान तो वह अपनी सीट पर पहलू बदलते नजर आ रहे थे। कुछ लोग यह भी लिख रहे हैं कि बीजेपी की हार के बाद मोदी ने योगी का कंधा थपथपाकर विपक्षी दलों को बड़ा संदेश दिया है।

ओपी राजभर और संजय निषाद
एनडीए में शामिल सुभासपा और निषाद पार्टी के नेता भी संसदीय दल की बैठक में पहुंचे थे। ओम प्रकाश राजभर और संजय निषाद भी नरेंद्र मोदी का अभिवादन करने पहुंचे लेकिन दूर से ही नमस्‍ते कर आगे निकल गए। राजभर जहां अपने ट्रेडमार्क पीले कुर्ते और पीले गमछा में दिखे तो संजय निषाद ने भगवा रंग का कुर्ता धारण कर रखा था। यूपी में इन दोनों दलों का प्रदर्शन बहुत निराशाजनक रहा है। राजभर के बेटे अरविंद राजभर जहां घोसी सीट से हार गए वहीं, संजय निषाद के बेटे प्रवीण निषाद ने संत कबीरनगर सीट गंवा दी है।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...