25.2 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्ययोगी बोले- नए साल में राम की कृपा से समृद्ध बने जीवन,...

योगी बोले- नए साल में राम की कृपा से समृद्ध बने जीवन, माया का ट्वीट, ‘रोजगार युक्त-महंगाई मुक्त हो नववर्ष’

Published on

लखनऊ

उत्तर प्रदेश में नए साल की धूम है। यहां पर्यटन स्थलों के अलावा मंदिरों में भी लोगों की काफी भीड़ देखी जा रही है। इस मौके पर प्रदेश के प्रमुख नेताओं ने लोगों को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर प्रदेश और देश के लोगों के लिए आरोग्य और सौभाग्य की कामना की। बीएसपी चीफ मायावती ने कहा कि प्रदेशवासियों का जीवन रोजगार युक्त और महंगाई मुक्त हो।

बता दें कि जश्न के साथ प्रदेश के लोगों ने साल 2023 का स्वागत किया है। नए साल की पूर्व संध्या पर वाराणसी के अस्सी घाट पर काफी संख्या में लोगों ने जुटकर जश्न मनाया। सुबह यहां नए साल को लेकर विशेष आरती भी की गई। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ समेत प्रदेश के तमाम बड़े नेताओं ने जनता को नए साल की शुभकामनाएं दीं। योगी आदित्यनाथ ने कहा, “भु श्रीराम की कृपा से यह नूतन वर्ष आप सभी के जीवन, समृद्धि, सौभाग्य, उत्साह और आरोग्यता को अभिसिंचित करे।”

बीएसपी प्रमुख मायावती ने नए साल की सुबह ट्वीट किया कि समस्त देशवासियों व ख़ासकर यूपी के सभी भाई-बहनों को नववर्ष सन् 2023 की हार्दिक बधाई (दिली मुबारकबाद) तथा रोज़गार-युक्त और महंगाई-मुक्त आत्म-सम्मान के सुख, शान्ति तथा समृद्धि भरे जीवन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। इनकी प्राप्ति के लिए अपना सतत् संघर्ष जारी रखने की भी अपील। डेप्युटी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समस्त देश एवं प्रदेश वासियों को नूतन वर्ष 2023 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि आप सभी के जीवन में नया वर्ष ढेर सारी खुशियां, उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं वैभव लेकर आये।

Latest articles

तबादला नीति की शर्तों से परेशान शिक्षक, 90% ई-अटेंडेंस और जनगणना ड्यूटी पर उठे सवाल

भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी स्वैच्छिक स्थानांतरण नीति की जटिल शर्तों को लेकर...

दानिशकुंज में गृह मंत्रालय के अफसर के घर चोरी, 5 लाख के जेवरात पार

भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित दानिशकुंज (डीके-1) में रहने वाले केंद्रीय गृह...

मप्र में प्री-मानसून की झमाझम, मानसून 10 दिन लेट; 25 जून तक एंट्री की उम्मीद

भोपाल। मप्र में प्री-मानसून एक्टिविटी के चलते तेज आंधी और बारिश का दौर जारी...

अब्बास नगर में बरसते पानी में हटा अतिक्रमण, दुकानों के शेड तोड़े

भोपाल। राजधानी के अब्बास नगर क्षेत्र में शनिवार को प्रशासन और नगर निगम के...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...