28.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यराजस्थान में भी योगी वाला स्टाइल, पेपर लीक के मास्टरमाइंड के घर...

राजस्थान में भी योगी वाला स्टाइल, पेपर लीक के मास्टरमाइंड के घर चला बुलडोजर

Published on

जयपुर

राजस्थान लोक सेवा आयोग की शिक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक केस में कांग्रेस सरकार ने सोमवार को बड़ा एक्शन लिया है। गहलोत सरकार ने भी यूपी की योगी सरकार की तरह अपराधियों को सबक सिखाने के लिए बुलडोजर का सहारा लिया है। पेपर लीक गिरोह के सरगना सुरेश ढाका के जयपुर स्थित कोचिंग सेंटर पर सोमवार सुबह बुलडोजर चलाया गया है। आरपीएससी की ओर से आयोजित वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले गहलोत अब तक 55 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पिछली 16 भर्ती परीक्षाओं में नकल के आरोपों से घिरी गहलोत सरकार अपनी साख बचाने में लगी है। जयपुर में बुलडोजर की कार्रवाई कार्रवाई भी सरकार की इसी रणनीति के तहत बताई जा रही है।

शिक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर लीक करने वाला सरगना है सुरेश ढाका
आरपीएससी की ओर से पिछले महीने शिक्षक भर्ती के सामान्य ज्ञान की परीक्षा 24 दिसंबर को आयोजित की गई थी। लेकिन पेपर लीक के चलते परीक्षा रद्द कर दी गई। आरपीएससी सेंकड ग्रेड शिक्षक भर्ती के इस पेपर लीक की जांच पड़ताल में सामने आया कि पेपर लीक गिरोह का सरगना सुरेश ढाका है। ढा़का को जयपुर में अधिगम नाम से कोचिंग सेंटर है। पुलिस ने इस मामले में हाल ही कोचिंग सेंटर के 6 लोगों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया था। पुलिस एक्शन के बाद अब जेडीए ने एक्शन लिया है।

दो दिन पहले नोटिस, फिर बुलडोजर वाली कार्रवाई
शिक्षक भर्ती मामले में राजस्थान सरकार ने नकल माफिया सुरेश ढाका की अवैध संपतियों पर कार्रवाई की है। बुलडोजर चलाने से पहले जयपुर विकास प्राधिकरण प्रशासन की ओर से अधिगम कोचिंग सेंटर को लेकर नोटिस थमाया था। जेडीए ने शुक्रवार को धारा- 32 और 72 के तहत नोटिस जारी कर बिल्डिंग मालिक को 3 दिन में अवैध निर्माण को हटाने और नोटिस का जवाब देने का समय दिया था। इस नोटिस का जवाब नहीं मिलने पर सोमवार को जेडीए की ओर से बिल्डिंग के अवैध हिस्से को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई।

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...