29.7 C
London
Friday, June 19, 2026
Home'आप हमारे साथ अच्‍छा नहीं कर रहे हैं...' PM मोदी से बोले...

‘आप हमारे साथ अच्‍छा नहीं कर रहे हैं…’ PM मोदी से बोले डोनाल्‍ड ट्रंप, फिर लगा दिया 26% टैरिफ!

Published on

नई दिल्‍ली ,

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देर रात दुनिया के तमाम देशों के लिए टैरिफ का ऐलान किया. ट्रंप ने भारत समेत दुनिया चीन, कनाडा, मैक्सिको, पाकिस्‍तान और जापान जैसे देशों पर भारी टैरिफ लगया है. इसे डिस्काउंटेड रेसिप्रोकल टैरिफ का नाम दिया गया है. टैरिफ का ऐलान करते हुए ट्रंप ने कहा कि यह अमेरिका के लिए ‘मुक्ति दिवस’ है, जिसका लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था.

ट्रंप ने भारत पर 26 फीसदी टैरिफ लगया है, जो तत्‍काल प्रभाव से लागू होगा. जिस कारण आज दुनिया भर के शेयर बाजारों में हडकंप मचा हुआ है. सबसे ज्‍यादा जापान में गिरावट देखी जा रही है. वहीं चीन में भी हैवी गिरावट की संभावना है. भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) के भी गैप डाउन पर खुलने की आशंका है. ट्रंप ने भारत पर टैरिफ लगाते हुए यह भी बताया कि भारत पर वह क्‍यों 26% टैरिफ लगा रहे हैं?

भारत पर क्‍यों 26% टैरिफ?
व्‍हाइट हाउस से रेसिप्रोकल टैरिफ (Reciprocal Tariff) का ऐलान करते हुए अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप (Donald Trump) ने पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे का भी जिक्र किया. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल में ही अमेरिका आए थे. वह मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं. लेकिन, इस दौरे के दौरान मैंने प्रधानमंत्री मोदी को कहा कि आप हमारे साथ सही व्यवहार नहीं कर रहे हैं. भारत हमेशा अमेरिका से 52 फीसदी टैरिफ वसूलता है. इसलिए हम उनसे आधा 26 फीसदी टैरिफ लेंगे.’

भारत पर क्‍या होगा असर?
अगर SBI की एक रिपोर्ट की माने तो भारत को इस टैरिफ से बहुत अधिक नुकसान नहीं होगा. भारत के निर्यात में 3-3.5% तक की गिरावट हो सकती है. निर्माण और सेवा क्षेत्र में बढ़ते निर्यात से असर कम होगा. यूरोप-मध्य पूर्व-अमेरिका के जरिए नए व्यापार मार्ग तैयार किए जा रहे हैं. वहीं चीन जैसे देश भी अमेरिका के बजाय भारत से ज्‍यादा आयात करने की बात भी कर चुके हैं, जो भारत के लिए बहुत ही ज्‍यादा अच्‍छे संकेत माने जा रहे हैं.

किन सेक्‍टर्स पर होगा सबसे ज्‍यादा असर?
एक्सपर्ट्स के अनुसार, इस टैरिफ का सबसे बुरा असर टेक्‍सटाइल इंडस्‍ट्रीज, ज्वेलरी सेक्टर, ऑटो सेक्‍टर्स, फार्मा सेक्‍टर और केमिकल सेक्‍टर पर होगा. 2023-24 में भारत से लगभग 36 अरब डॉलर (करीब 3 लाख करोड़ रुपये) के कपड़ा निर्यात में अमेरिका की 28% की भागीदारी रही, जो लगभग 10 अरब डॉलर (करीब 85,600 करोड़ रुपये) है. साल दर साल, इस क्षेत्र में अमेरिका के साथ भारतीय व्यापार में बढ़ोतरी देखी गई है. 2016-17 और 2017-18 में अमेरिका का कपड़ा उद्योग में कुल निर्यात का हिस्सा 21% था, जो 2019-20 में 25% और 2022-23 में 29% तक पहुंच गया.

500 अरब डॉलर की डील
जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका दौरे पर गए थे तो अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के साथ 2030 तक 500 अरब डॉलर द्विपक्षीय व्‍यापार बढ़ाने की डील करके आए थे. इसके बाद अमेरिकी अधिकारी भारत भी आए. तीन दिन तक दोनों देशों के बीच व्‍यापार चर्चा हुई थी.

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...