16.6 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराजनीतिआपकी बहुत तारीफ होती है पर.. बीजेपी सांसद का सवाल जिसपर खुद...

आपकी बहुत तारीफ होती है पर.. बीजेपी सांसद का सवाल जिसपर खुद शर्मिंदा हो गए गडकरी

Published on

नई दिल्ली

थोड़ी तारीफ, थोड़ी बेबसी… केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को बुधवार को राज्य सभा की कार्यवाही के दौरान अपनी ही पार्टी के सांसद के सवाल पर इन दो स्थितियों से होकर गुजरना पड़ा। बीजेपी सांसद अजय प्रताप ने गडकरी की तारीफ करते हुए कहा कि पूरे देश में उनकी प्रतिष्ठा है, लेकिन सीधी-सिंगरौली सड़क को लेकर वहां के लोग मायूस हैं। इस सवाल पर सभापति जगदीप धनखड़ भी मुस्कुरा दिए। उन्होंने भी परिवहन क्षेत्र में गडकरी के काम की तारीफ कर डाली। मुस्कुराते हुए कहा कि भारत ही नहीं, देश से बाहर भी उनके काम की तारीफ होती है।

अपराधबोध मसहूस होता है
मध्य प्रदेश से बीजेपी के सांसद अजय प्रताप सिंह के सवाल पर मुस्कुराते हुए उठे गडकरी ने कहा कि यह बात बिल्कुल सही है। मुझे भी इसका जवाब देते हुए अपराधबोध महसूस होता है। देश में मुंबई टु गोवा और सीधी-सिंगरौली के ऊपर एक पूरी किताब लिखी जा सकती है।

सड़क की पूरी कहानी बताई
उन्होंने फिर इस अटकी हुई सड़क की कहानी बताते हुए कहा कि पहले यह जब यह काम अटका था तो कोल इंडिया से पैसे मांगकर इस रोड को करने की बात आई थी। इस पर कोल इंडिया के प्रस्ताव आए। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरे पास इसका कोई जवाब नहीं है। पहली पार्टी फेल हो गई। वह एनसीएलटी में चली गई। उसको टर्मिनेट किया तो वह कोर्ट में चली गई। कोर्ट ने स्टे दिया तो यह अवॉर्ड नहीं हो पाया। दूसरी पार्टी को दिया तो वह अच्छी नहीं निकली। अब प्रक्रिया यह है कि अगर वह काम भी नहीं करता है, तो उसको नोटिस और वक्त देना पड़ता है। वह कोर्ट चला जाता है। यह प्रक्रिया है। उसके किए बिना कुछ कर नहीं पाते हैं। यह सच्चाई है कि उनको बहुत तकलीफ होती है। कंक्रीट रोड बनाने के लिए कॉन्ट्रैक्टर से मैंने बात की है। उसे 33 करोड़ देंगे। इससे वर्किंग कैपिटल पूरा हो जाएगा। दिसंबर तक यह काम 99 पर्सेंट पूरा हो जाएगा।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

भोपाल नगर निगम फर्जी बिल घोटाला: लोकायुक्त ने सर्वर की हार्ड डिस्क जब्त की, 10 साल का रिकॉर्ड जांच के दायरे में

भोपाल राजधानी भोपाल नगर निगम में बिना काम कराए फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपये...