9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराजनीति'पीएम मोदी से हाथ मिलाते वक्त आप झुक गए', राहुल ने लगाया...

‘पीएम मोदी से हाथ मिलाते वक्त आप झुक गए’, राहुल ने लगाया आरोप तो स्पीकर ने किया पलटवार

Published on

नई दिल्ली

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने स्पीकर ओम बिरला पर सदन में तीखी टिप्पणी की. उन्होंने अंग्रेजी में अपने भाषण में कहा कि स्पीकर ओम बिरला जब उनसे मिले तो उन्होंने सीधे खड़े होकर, हाथ आगे बढ़ाकर हाथ मिलाया. साथ ही आगे कहा कि लेकिन जब ‘स्पीकर सर’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले तो उनके साथ उन्होंने झुककर हाथ मिलाया.

राहुल गांधी की इस तीखी टिप्पणी के बाद पूरे सदन में हंगामा मच गया. विपक्षी सांसदों ने राहुल गांधी का समर्थन किया. लोकसभा स्पीकर ने राहुल गांधी की टिप्पणी का जवाब भी दिया. उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदन के नेता हैं. मेरी संस्कृति कहती है कि जो हमसे बड़े हैं, उनको झुककर नमस्कार करो और बराबर वालों से बराबर का व्यवहार करो.

राहुल गांधी ने लोकसभा में क्या कहा?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, “सदन की कुर्सी पर दो लोग बैठे हैं. एक स्पीकर और एक ओम बिरला. जब मोदी जी और मैं आपसे हाथ मिलाने गए तो मैंने कुछ नोटिस किया. जब मैं आपसे हाथ मिलाने गया तो आपने मेरे से साथ सीधे खड़े होकर हाथ मिलाया, लेकिन जब मोदी जी आपसे हाथ मिलाने गए तो आप उनके सामने झुक गए और फिर हाथ मिलाए.”

राहुल गांधी की टिप्पणी के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खड़े होकर इसका पुर्जोर विरोध किया. अमित शाह ने कहा, “ये आसन के सामने आरोप है. ये चेयर के सामने आरोप लगा रहे हैं.”

राहुल गांधी की टिप्पणी पर स्पीकर ने क्या कहा?
लोकसभा स्पीकर ने राहुल गांधी की टिप्पणी के जवाब में कहा, “मेरी संस्कृति, संस्कार ये कहते हैं – व्यक्तिगत जीवन में, सार्वजनिक जीवन में और इस आसन पर भी कि जो हमसे बड़े हैं उनसे झुककर और आवश्यक हो तो पैर छूकर नमस्कार करो. बराबर वालों से या उम्र से छोटे से बराबर का व्यवहार करो. यही मैंने सीखा है. मैं इसी संस्कार का पालन करता हूं.”

राहुल गांधी ने स्पीकर के जवाब का ऐसे किया खंडन
राहुल गांधी स्पीकर के जवाब के बाद फिर खड़े हुए और कहा कि वह उनकी ‘बात सम्मान के साथ स्वीकार करते हैं.’ राहुल गांधी ने कहा, “इस हाउस में स्पीकर से बड़ा कोई नहीं होता है. स्पीकर सबसे बड़ा है और हम सबको स्पीकर के सामने झुकना चाहिए. मैं झुकुंगा और पूरा विपक्ष आपके सामने झुकेगा.”

राहुल गांधी ने स्पीकर ओम बिरला से कहा, “ये लोकतंत्र है और आप इस हाउस के कस्टोडियन हैं और आपको किसी के सामने नहीं झुकना चाहिए.” राहुल गांधी के ऐसा कहने का मतलब उन्होंने कहा कि इस हाउस में सभी के साथ सही और बराबरी का व्यवहार होना चाहिए.

हिंदू के मुद्दे पर बोले राहुल
इससे पहले राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कि ‘ये लोग हिंदू नहीं हैं क्योंकि 24 घंटे की हिंसा की बात करते हैं।’ उन्होंने यह भी कहा कि हिंदू कभी हिंसा नहीं कर सकता, कभी नफरत और डर नहीं फैला सकता। राहुल गांधी ने जब भाजपा पर यह आरोप लगाया तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने आपत्ति जताते हुए यह कहा कि कांग्रेस नेता ने पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहा है।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...