9.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यसरकारी पइसा उड़ा रहे हो... भाजपा विधायक ने पेन से उखाड़ डाली...

सरकारी पइसा उड़ा रहे हो… भाजपा विधायक ने पेन से उखाड़ डाली 32 करोड़ की सड़क

Published on

शाहजहांपुर

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद के गृह जनपद शाहजहांपुर में उनके ही विभाग के अधिकारी और ठेकेदार सड़क निर्माण कार्य में जमकर गोलमाल कर रहे हैं। ऐसा कोई और नहीं बल्कि खुद विधायक चेतराम वर्मा कहे रहे हैं।

दरअसल पुवायां विधानसभा क्षेत्र में बिलसड़ी खुर्द से कप्तान गांव तक जाने वाले 17 किलोमीटर लंबे मार्ग को 37 करोड़ रुपये की लागत से बनवाया जा रहा हैं। इस सड़क को पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय डिवीजन की देखरेख में बनवाया जा रहा है। निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन स्थानीय लोगों ने घटिया सामग्री लगाए जाने का आरोप लगाकर पुवायां विधानसभा से भाजपा विधायक चेतराम से शिकायत कर दी।

विधायक ने ठेकेदार और जेई को जमकर लगायी फटकार
इस सूचना पर विधायक अचानक उसी सड़क का निरीक्षण करने पहुंच गए। इस दौरान वहां पर कार्यदायी संस्था से लेकर विभाग का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी नही मिला। साथ ही कार्यदायी संस्था की तरफ से कुछ लोगों को देखरेख के लिए लगाया गया। विधायक द्वारा रोड इस्टीमेट मांगे जाने पर वहां पर मौजूद कर्मचारी नही दिखा पाए। उसके बाद विधायक ने ठेकेदार और जेई को जमकर फटकार लगाई। यहां तक उन्होंने ऐसे ठेकेदारों और विभागीय अधिकारियों पर गोलमाल करने तक का आरोप लगा दिया। उन्होंने कहा कि, ऐसे बाहरी लोग टेंडर लेने के बाद खराब काम करके चले जाते हैं।

‘आगे-आगे सड़क बन रही है और पीछे-पीछे वही सड़क उखड़ रही’
विधायक और स्थानीय लोगों द्वारा जब कहा गया कि, घटिया सामग्री लगाई जा रही है। इस पर कार्यादायी संस्था की तरफ से लगाया गया व्यक्ति उनके आरोप को गलत बताकर सामग्री को ठीक बता रहा है। तभी विधायक ने एक पेन से उस सड़क में लगाई गई पत्थरी को उखाड़ना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि, इतनी घटिया सामग्री लगाई जा रही है कि, आगे-आगे सड़क बन रही है और पीछे-पीछे वही सड़क उखड़ रही है।

उन्होंने कहा कि, जनता और सरकार के पैसे को बर्बाद नही होने देंगे। अगर इस सड़क को मानक के अनुसार नहीं बनाया गया तो, जेई और ठेकेदार पर एफआईआर दर्ज कराकर उसको जेल भेज देंगे। उन्होंने कहा कि, विभाग और ठेकेदार की शिकायत शासन से कराकर इसकी जांच कराई जाएगी।

पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद के गृह जनपद विधायक चेतराम ने बताया कि, निरीक्षण के दौरान तमाम खामियां मिली है। जनता ने हमें जिम्मेदार बनाया कि, क्षेत्र में कोई भी गलत काम न हो। इसलिए जनता के पैसे को बर्बाद नही होने देंगे। इसकी शासन से शिकायत कर कार्रवाई कराई जाएगी। बता दें कि, सड़क बनाने का गोलमाल किसी दूसरे जिले में नहीं बल्कि पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद के गृह जनपद में हो रहा है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...