15.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयआप पूरी दुनिया को मूर्ख बना सकते हैं, लेकिन... CJI चंद्रचूड़ ने...

आप पूरी दुनिया को मूर्ख बना सकते हैं, लेकिन… CJI चंद्रचूड़ ने वकीलों-जजों के कार्यक्रम में ऐसा क्‍यों कहा?

Published on

छत्रपति संभाजीनगर

चीफ जस्‍ट‍िस ऑफ इंड‍िया धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ ने रविवार को कहा कि कानूनी पेशे का भविष्य इस बात पर निर्भर करेगा कि इससे जुड़े लोग अपनी सत्यनिष्ठा बरकरार रखते हैं या नहीं। चीफ जस्‍ट‍िस ने कहा कि सत्यनिष्ठा और ईमानदारी कानूनी पेशे का मूल है और इसका फलना-फूलना अथवा नष्ट हो जाना इससे जुड़े लोगों के व्यवहार पर निर्भर करता है। सीजेआई ने ‘वकीलों और जजों के बीच सहयोग बढ़ाना: कानूनी प्रणाली को मजबूत करने की दिशा में’ नामक विषय पर आयोजित एक कार्यक्रम में यह बात कही।

सीजेआई ने कहा कि सत्यनिष्ठा एक आंधी से नहीं मिटती। यह वकीलों और जजों की ओर से दी गई छोटी-छोटी रियायतों और अपनी ईमानदारी से किए गए समझौतों से मिटती है। सीजेआई ने कहा क‍ि हमारा पेशा फलता-फूलता रहेगा या स्वयं नष्ट हो जाएगा। यह इस बात पर निर्भर करेगा कि हम अपनी ईमानदारी बनाए रखते हैं या नहीं। ईमानदारी एक आंधी से नहीं नष्ट होती है। यह वकीलों और जजों की ओर से की गई छोटी-छोटी रियायतों और समझौतों से नष्ट होती है।

सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा क‍ि हम सभी अपने विवेक के साथ सोते हैं। आप पूरी दुनिया को मूर्ख बना सकते हैं, लेकिन अपने विवेक को मूर्ख नहीं बना सकते। यह हर रात सवाल पूछता रहता है। ईमानदारी कानूनी पेशे का मूल है। ईमानदारी के साथ हम या तो जीवित रहेंगे या खुद का विनाश करेंगे। उन्होंने कहा कि वकीलों को सम्मान तब मिलता है जब वे जजों का सम्मान करते हैं और जजों को तब सम्मान मिलता है जब वे वकीलों का सम्मान करते हैं। परस्पर सम्मान तब होता है जब यह एहसास होता है कि दोनों न्याय का हिस्सा हैं।

चीफ जस्‍ट‍िस ऑफ इंड‍िया ने कहा क‍ि मेरा मानना है कि भारतीय कानूनी पेशे के सामने एक महत्वपूर्ण चुनौती इस पेशे को समान अवसर वाला पेशा बनाना है। क्योंकि आज कानूनी पेशे की संरचना इसे 30 या 40 साल बाद परिभाषित करेगी। जब मुझसे पूछा जाता है कि हमारे पास पर्याप्त संख्या में महिला जज क्यों नहीं हैं, तो मैं उनसे कहता हूं कि आज कॉलेजियम को मत देखो। क्योंकि उसे बार में उपलब्ध प्रतिभाओं में से चयन करना होता है। आपको हमारे समाज की 20-30 साल पहले की स्थिति देखनी होगी। आज जो जज उच्च न्यायपालिका में प्रवेश कर रहे हैं, वे 20-25 साल पहले के बार के सदस्य हैं।

उन्होंने कहा कि कानूनी पेशे में प्रमुख हितधारकों के रूप में यह जजों और वकीलों का काम है कि वे सुनिश्चित करें कि महिलाओं को कानूनी प्रणाली में उचित स्थान दिया जाए। उन्होंने वकीलों से टेक्‍नोलॉजी अपनाने और लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए समय के साथ तालमेल बिठाने की अपील भी की।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...