16 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराष्ट्रीयजुबैर के खिलाफ आपको कुछ मिला नहीं, चार्जशीट में भी नहीं वो,...

जुबैर के खिलाफ आपको कुछ मिला नहीं, चार्जशीट में भी नहीं वो, HC का दिल्ली पुलिस से सवाल- जिसने तूफान मचाया वो कहां है?

Published on

नई दिल्ली

ऑल्ट न्यूज के सह संस्थापक मोहम्मद जुबैर के मामले में दिल्ली पुलिस को हाईकोर्ट में उस समय नीचा देखना पड़ा, जब अदालत ने पूछा जिस शख्स के ट्वीट से तूफान खड़ा हुआ वो कहां है। कोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल था कि जगदीश सिंह के खिलाफ आपने क्या एक्शन लिया है, ये बताए।

दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस अनूप भंभानी का पुलिस से सवाल था कि आपने तमाम तरह की जांच कर ली। आपको ऑल्ट न्यूज के सह संस्थापक के खिलाफ कुछ भी नहीं मिला। इसी वजह से जो चार्जशीट आपने दाखिल की उसमें कहीं भी मोहम्मद जुबैर का नाम नहीं डाला गया है। लेकिन इतने से ही बात पूरी नहीं हो जाती। हमें ये देखना है कि मामला अपने अंजाम तक सही तरीके से पहुंचे। हमें ये भी देखना है कि जगदीश सिंह नाम का शख्स कहां है। दिल्ली पुलिस ने उस तक पहुंचने के लिए कितने हाथ पैर मारे। पुलिस उस तक नहीं पहुंच पा रही है तो इसकी वजह क्या है?

जस्टिस अनूप भंभानी ने मामले की सुनवाई के लिए 13 मार्च की तारीख तय की है। उन्होंने कहा कि मामले से जुड़े सभी लोग तब कोर्ट में मौजूद रहें। उनका कहना था कि वो देखना चाहते हैं कि मामले खत्म होने की तरफ ठीक तरीके से बढ़ भी रहा है कि नहीं।

जुबैर बेंगलुरु के रहने वाले हैं। 2017 में जुबैर ने प्रतीक सिन्हा के साथ मिलकर ऑल्ट न्यूज को फैक्ट चेक वेबसाइट के रूप में लॉन्च किया। जुबैर के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने 6 अगस्त, 2020 को उनके एक ट्वीट का हवाला देते हुए एनसीपीसीआर की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। जुबैर ने अपने विवादास्पद ट्वीट में एक ऑनलाइन झगड़े के दौरान एक नाबालिग लड़की की तस्वीर ब्लर करके शेयर की थी।

जुबैर का उस शख्स से सवाल था कि वो अपने ट्वीट में आपत्तिजनक चीजें कह रहा है। वो भी तब जब उसकी प्रोफाइल में पोती की तस्वीर है। जुबैर ने कहा था कि वो शख्स कम से कम पोती की तस्वीर को अपने हैंडल से हटा ले। दिल्ली पुलिस ने इसके बाद जुबैर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के अलावा आईटी एक्ट की अन्य कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। हालांकि केस दर्ज होने के बाद में जस्टिस योगेश खन्ना ने जुबैर को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दे दी थी।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...