12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यआपने MVA सरकार गिराने औरशिंदे को फंसाने के लिए कहा था... बुकी...

आपने MVA सरकार गिराने औरशिंदे को फंसाने के लिए कहा था… बुकी जयसिंघानी ने अमृता फडणवीस को भेजा था मेसेज!

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस की ओर से दर्ज जबरन रिश्वत मामले में दायर चार्जशीट में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने क्रिकेट सट्टेबाज अनिल जयसिंघानी की चैट को भी चार्जशीट में शामिल किया है। इसके अनुसार, जयसिंघानी ने अमृता को मेसेज भेजकर लिखा था कि उन्होंने एमवीए सरकार गिराने और एकनाथ शिंदे को फंसाने के लिए कहा था।

इस मामले में अमृता ने 20 फरवरी को मामला दर्ज कराया था जबकि जयसिंघानी ने एक दिन पहले ही अमृता को मेसेज भेजकर लिखा था, पिछली शिवरात्रि (1 मार्च 2022) को आपने मुझसे एमवीए सरकार गिराने और एकनाथ शिंदे व अनिल परब को फंसाने के लिए कहा था। मेरे पास सारी रिकॉर्डिंग और प्रूफ हैं, चिंता की कोई बात नहीं।

कथित तौर पर अमृता फडणवीस के एक हैंडल से हुई चैट में जयसिंघानी ने वीडियो की एक सीरीज भेजी। मेसेज में सट्टेबाज ने लिखा, ‘जो कुछ भी मैंने भेजा वह पूरी तरह सच और तथ्यात्मक है, अगर यह झूठ है तो आप मुझे बताएं।’ मेसेज में आगे लिखा गया, ‘मुझे उम्मीद है कि आपने सुना होगा कि कैमरा कभी झूठ नहीं बोलता और यहां तक कि मैं नार्को के लिए भी तैयार हूं, क्या आप हैं?’

जयसिंघानी के मेसेज पर अमृता ने रिप्लाइ किया, ‘यह नकदी का मुद्दा क्या है? तुम एक सीधे व्यक्ति के साथ ऐसा क्यों कर रहे हो?’ अनिल जयसिंघानी की यह चैट सामने आने के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज है।

जयसिंघानी (56) और उसकी बेटी अनिक्षा पर सट्टेबाज के खिलाफ कई केस वापस लेने के लिए अमृता फडणवीस को 1 करोड़ रुपये की घूस देने की कोशिश का आरोप है। पिछले साल जून 2022 में बगावत के बाद एमवीए सरकार गिर गई थी। ट्रांसस्क्रिप्ट से पता चलता है कि अमृता एफआईआर दर्ज होने के बाद भी जयसिंघानी के संपर्क में थीं।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...