10.8 C
London
Wednesday, December 10, 2025
Homeराज्यUP : 'गिरेबान पर हाथ डाला है, खामियाजा भुगतना पड़ेगा', थप्पड़ कांड...

UP : ‘गिरेबान पर हाथ डाला है, खामियाजा भुगतना पड़ेगा’, थप्पड़ कांड पर बोले BJP विधायक

Published on

लखीमपुर खीरी,

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में सदर बीजेपी विधायक योगेश वर्मा के साथ सरेआम मारपीट हो गई. बार संघ के अध्यक्ष अवधेश सिंह ने दर्जनों पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में बीजेपी विधायक को थप्पड़ जड़ दिया. इसके बाद अवधेश सिंह के साथ मौजूद अन्य लोग भी विधायक पर टूट पड़े. पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को अलग कराया. यह घटना तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोगों में काफी चर्चा का विषय बन गई है. इसको लेकर विधायक योगेश वर्मा का बयान सामने आया है.

बीजेपी विधायक ने कही ये बात
लखीमपुर से बीजेपी विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि अर्बन कॉपरेटिव बैंक का चुनाव है, बीजेपी कार्यकर्ता पर्चा लेने आए थे. इस दौरान उनके साथ अभद्रता की गई. पहले व्यापार मंडल के नेता राजू अग्रवाल से मारपीट हुई, फिर उनका पर्चा फाड़ दिया गया. सूचना पाकर जब मैं उनको देखने के लिए आया तो वकील अवधेश सिंह ने मेरे ऊपर भी हाथ छोड़ दिया.

बकौल बीजेपी विधायक- उन्होंने (अवधेश सिंह) मेरे गिरेबान पर हाथ डाला है, इसका उनको बहुत बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ेगा. वकील अवधेश सिंह ने जिंदगी भर दलाली की है, उसके अलावा कुछ नहीं किया. मेरे साथ घटना होने के बाद प्रशासन एक्टिव हुआ. ये कैसा निष्पक्ष चुनाव हो रहा है. अवधेश और उसके लोगों द्वारा बीजेपी वर्कर के साथ अन्य उम्मीदवारों के भी पर्चे फाड़े जा रहे हैं.

अवधेश सिंह की पत्नी ने लगाए विधायक पर आरोप
वहीं, अवधेश सिंह की ओर से विधायक पक्ष पर मतदाता सूची फाड़ने और मनमानी कर चुनाव प्रभावित करने का आरोप लगाया गया है. अवधेश सिंह की पत्नी पुष्पा सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि मैं पर्चा लेने गई थी, उस वक्त विधायक शराब पीये हुए थे, उन्होंने अभद्रता की तो मैंने भी जवाब दिया. फिर पति को फोन किया तो वो मौके पर पहुंच गए और विधायक से उनकी कहासुनी हो गई.

पुष्पा सिंह के मुताबिक, विधायक और उनके लोगों ने पर्चा छीनने की कोशिश की. पुलिस-प्रशासन के सामने घटना हुई. विधायक योगेश वर्मा महिलाओं का अपमान कर रहे थे. बीजेपी उन पर कार्रवाई करे. पूरी विधानसभा उनकी करतूतों से त्रस्त है.

क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, अर्बन कॉपरेटिव बैंक के चुनाव को लेकर बार संघ के अध्यक्ष अवधेश सिंह और विधायक योगेश वर्मा के बीच पहले कहासुनी हुई थी. अवधेश सिंह ने विधायक के समर्थकों पर मतदाता सूची फाड़ने का आरोप लगाया था, जिससे स्थिति और बिगड़ गई. इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और विवाद ने तूल पकड़ लिया. इस बीच पुलिसकर्मियों के सामने ही अवधेश सिंह ने विधायक को थप्पड़ मार दिया. इस घटना के बाद अर्बन कॉपरेटिव बैंक के सामने जमकर हंगामा हुआ और माहौल गर्मा गया.

मामले पर अखिलेश यादव ने क्या कहा?

वहीं, इस घटना पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि अन्याय हिंसा को जन्म देता है. कोऑपरेटिव चुनाव में विधायक द्वारा की गई धांधली से क्रोधित हुए लोगों द्वारा जो शारीरिक गतिविधि (मारपीट) की गई है वो चर्चा का विषय बन गई है. अखिलेश ने आगे कहा कि ऐसी परिस्थितियों का उत्पन्न होना लोकतंत्र के लिए शर्मनाक स्थिति है. वैसे भी चुनाव में धांधली बीजेपी की रणनीति बन गई है, जो बेहद निंदनीय है.

Latest articles

Shubman Gill ने खोल दिया अपनी चोट का राज़! बोले- “मेरी गर्दन की डिस्क में…” T20 वर्ल्ड कप से पहले कही बड़ी बात!

टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने उस गंभीर चोट का...

अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर शहर में कार्यक्रम आज

भोपाल।अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के अवसर पर 10 दिसंबर को विभिन्न संगठनों द्वारा शहर...

आठवीं की छात्रा और सातवीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल।शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर आठवीं कक्षा की एक छात्रा और सातवीं कक्षा...

More like this

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...

पन्ना नेशनल पार्क में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10 नई कैंटर बसों को दिखाई हरी झंडी

पन्ना ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार सुबह पन्ना नेशनल पार्क के मड़ला गेट...

ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने किया व्यापक निरीक्षण

ओरछा/भोपाल।राज्य सरकार ने ऐतिहासिक नगरी ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित...