13.5 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीय'आप खतरे में पड़ सकते हैं', कनाडा की भारत में रहने वाले...

‘आप खतरे में पड़ सकते हैं’, कनाडा की भारत में रहने वाले अपने नागरिकों को सलाह

Published on

नई दिल्ली,

खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद भारत से तनातनी के बीच कनाडा सरकार ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है. कनाडा सरकार की वेबसाइट पर प्रकाशित एडवाइजरी में भारत में रहने वाले कनाडाई नागरिकों से उच्च स्तर की सावधानी बरतने का आग्रह किया गया है. इसमें कहा गया है कि देश भर में आतंकवादी हमलों के खतरे के कारण भारत में अत्यधिक सावधानी बरतें. गैर-जरूरी यात्रा से बचें.

एडवाइजरी में आगे कहा गया है, “कुछ सुरक्षा और संरक्षा संबंधी चिंताएं हैं, स्थिति तेजी से बदल सकती हैं. हर समय बहुत सतर्क रहें, स्थानीय मीडिया पर नजर रखें और स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें.”

अपने नागरिकों को भारत की गैर-जरूरी यात्रा से बचने का सुझाव देते हुए, एडवाइजरी में कहा गया है, “आपकी सुरक्षा और संरक्षा खतरे में पड़ सकती है. आपको पारिवारिक या व्यावसायिक आवश्यकताओं, क्षेत्र के ज्ञान या परिचितता और अन्य कारकों के आधार पर इस देश, क्षेत्र या क्षेत्र की यात्रा करने की अपनी आवश्यकता के बारे में सोचना चाहिए. यदि आप पहले से ही वहां हैं, तो सोचें कि क्या आपको वास्तव में वहां रहने की आवश्यकता है. यदि आपको वहां रहने की आवश्यकता नहीं है, तो आपको वापस आने के बारे में सोचना चाहिए.

एडवाइजरी में भारत में रहने वाले कनाडाई नागरिकों को यह भी सुझाव दिया गया है कि अगर ऐसा करना सुरक्षित है तो देश छोड़ने के बारे में सोचें. इसमें नागरिकों से “अप्रत्याशित सुरक्षा स्थिति” के कारण जम्मू-कश्मीर की यात्रा से बचने के लिए भी कहा गया है. इसमें लिखा है कि आतंकवाद, उग्रवाद, नागरिक अशांति और अपहरण का खतरा है.

भारत ने कनाडा के आरोप को किया खारिज
जून 2023 में हुई खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड में भारत की संलिप्तता का आरोप लगाते हुए कनाडा ने भारत के एक टॉप डिप्लोमैट को कनाडा से निष्कासित किया था. हालांकि, कनाडा के इस आरोप को भारत सरकार ने सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि कनाडा में हिंसा के किसी भी कृत्य में भारत सरकार की संलिप्तता के आरोप बेतुके और प्रेरित हैं.

हरदीप सिंह निज्जर को भारत की सुरक्षा एजेंसियों ने भगोड़ा और आतंकवादी घोषित कर रखा था. इसके अलावा राष्ट्रीय जांच एजेंसी की ओर से निज्जर पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था. जून 2020 में कनाडा के सर्रे में निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

10 लाख का इनामी आतंकी था हरदीप सिंह निज्जर
खालिस्तान के लिए जनमत संग्रह करने की कोशिश करने वाली जमात में हरदीप सिंह निज्जर का नाम काफी आगे था. वह पंजाब के जालंधर जिले के भारसिंहपुर गांव का रहने वाला था. हरदीप सिंह निज्जर को भारत की सुरक्षा एजेंसियों ने भगोड़ा और आतंकवादी घोषित कर रखा था. इसके अलावा, राष्ट्रीय जांच एजेंसी की ओर से निज्जर पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था. जून 2023 में कनाडा के सरे शहर में हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. निज्जर को सिख धार्मिक स्थल की पार्किंग में उसके ट्रक में गोली मारी गई थी. कनाडा की सुरक्षा एजेंसियों की शुरुआती जांच के मुताबिक निज्जर को दो हमालवारों ने गोली मारी थी. इस मामले में अब तक किसी भी गिरफ्तारी नहीं हुई है.

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...