7.2 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeखेलराहुल नाम तो सुना होगा... केएल ने वर्ल्ड कप में रच दिया...

राहुल नाम तो सुना होगा… केएल ने वर्ल्ड कप में रच दिया इतिहास

Published on

बेंगलुरु

राहुल नाम तो सुना होगा… यह वो नाम है जो शायद नीदरलैंड्स कभी भुला नहीं पाएगी। भारतीय टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कोहराम मचा दिया। उनकी तूफानी बल्लेबाजी ने सबका दिल जीत लिया। केएल ने डच गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। इसके चलते उन्होंने एक दमदार शतक भी ठोक डाला। यह कोई आम सेंचुरी नहीं थी। केएल राहुल ने अपनी इस सेंचुरी से इतिहास भी रच दिया।

केएल राहुल ने रचा इतिहास
अनुभवी और स्टार मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज केएल राहुल ने नीदरलैंड्स के खिलाफ महज 62 गेंद में तूफानी शतक ठोक डाला। उन्होंने इस सेंचुरी से इतिहास भी रच दिया। वह भारत की ओर से वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे तेज सेंचुरी लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। राहुल ने सिर्फ 1 महीने में ही रोहित शर्मा का भारत के लिए वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली में शतक जमया था। उन्होंने 63 गेंदों पर सेंचुरी जड़ी थी। हालांकि अब राहुल ने 62 बॉल में यह कारनामा कर इतिहास रच दिया। केएल राहुल ने 64 गेंदों पर 159 के स्ट्राइक रेट से 102 रन की शतकीय पारी खेली। उनके बल्ले से इस दौरान 11 चौके और 4 छक्के देखने को मिले।

भारत के लिए वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज
केएल राहुल- नीदरलैंड्स- 62 बॉल-2023
रोहित शर्मा- अफगानिस्तान- 63 बॉल- 2023
वीरेंद्र सहवाग- बरमुडा- 81 बॉल- 2007
विराट कोहली- बांग्लादेश- 83 बॉल-2011

भारतीय क्रिकेट टीम के टॉप ऑर्डर का प्रदर्शन नीदरलैंड्स के खिलाफ चरम पर रहा। रोहित शर्मा (61), शुभमन गिल (51) और विराट कोहली (51) ने तो अर्धशतक ठोका। इसके बाद श्रेयस अय्यर और केएल राहुल ने शतकीय पारियां खेली। श्रेयस ने 136 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड्स के खिलाफ नाबाद 128 रन बनाए। उनके बल्ले से इस पारी के दौरान 10 चौके और 5 छक्के देखने को मिले।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...