18.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीति'...ये बात आप जयराम जी को भी बताइए', राज्यसभा में किस बात...

‘…ये बात आप जयराम जी को भी बताइए’, राज्यसभा में किस बात पर बोले सभापति जगदीप धनखड़? लगे ठहाके

Published on

नई दिल्ली,

संसद के शीतकालीन सत्र के शुरुआती तीन दिनों में से दो दिन की कार्यवाही अडानी समूह से जुड़े मुद्दे पर विपक्ष के हंगामे की भेंट चढ़ चुकी है. चौथे दिन लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही वायनाड सीट से उपचुनाव में निर्वाचित प्रियंका गांधी और नांदेड़ से निर्वाचित रविंद्र चव्हाण को संसद सदस्यता की शपथ दिलाई गई. इसके बाद प्रश्नकाल की कार्यवाही विपक्ष के हंगामे की भेंट चढ़ गई. लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई. राज्यसभा में भी विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण कार्यवाही नहीं चल सकी.

राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सभापति जगदीप धनखड़ ने सदस्यों से आज की कार्यसूची में अपने नाम के आगे दर्ज प्रपत्र सदन पटल पर रखने के लिए कहा. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने श्री चित्रा तिरुनाल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी के लिए एक सदस्य को नामित करने का प्रस्ताव सदन में रखा.

यह प्रस्ताव पारित होने के बाद सभापति ने कहा कि नियम 267 के तहत 16 नोटिस प्राप्त हुए हैं. उन्होंने कहा कि प्रमोद तिवारी, अखिलेश प्रताप सिंह और संजय सिंह ने अडानी समूह से जुड़े विषय पर चर्चा की मांग की है. रामजीलाल सुमन, प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने संभल हिंसा पर चर्चा की मांग की है. कुछ सदस्यों ने मणिपुर हिंसा पर चर्चा की मांग की है.

सभापति ने कहा कि कल का दिन संविधान को अंगीकार किए जाने के बाद पहला दिन था. इन्हें अनुमति नहीं दे सकता. इस पर जयराम रमेश ने कहा कि चेयर कैसे अनुमति दे सकता है, इसके जवाब में सभापति ने कहा कि चेयर नियमों के मुताबिक ही अनुमति दे सकता है. इसके बाद प्रमोद तिवारी ने पॉइंट ऑफ ऑर्डर रेज किया.

उन्होंने कहा कि कोई सदस्य सभापति की सहमति से, सर आपके बगैर तो यहां पत्ता भी नहीं हिल सकता. इस पर सभापति ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि ऐसा कीजिए, ये बात आप जयराम जी को भी बताइए. जयरामजी को बताइए कि ये सभापति की सहमति से ही होता है. और मैं सहमति देने के लिए तत्पर हूं, नियमों के अनुसार. सभापति के इतना कहते ही सदन में ठहाके भी लगे.

इस पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि इसीलिए तो मैं खड़ा हुआ हूं. मुझे उम्मीद है साहब आप मुझे तो दे देंगे. उम्मीद पर दुनिया कायम है. प्रमोद तिवारी ने पॉइंट ऑफ ऑर्डर रेज करने के बाद अडानी मुद्दे पर बोलना शुरू किया तो सभापति ने उन्हें टोका. सभापति ने कहा कि कुछ भी रिकॉर्ड में नहीं जाएगा. सभापति जगदीप धनखड़ ने इसके बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित करने की घोषणा कर दी.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...