8 C
London
Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यतुम्हारा दाभोलकर जैसा हाल होगा...शरद पवार को मिली जान से मारने की...

तुम्हारा दाभोलकर जैसा हाल होगा…शरद पवार को मिली जान से मारने की धमकी!

Published on

मुंबई

एनसीपी (NCP) अध्यक्ष शरद पवार को धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। इस बात की जानकारी खुद शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने दी है। सुप्रिया सुले ने बताया कि शरद पवार को यह धमकी वाट्सऐप पर दी गई है। इस मामले में सुप्रिया सुले ने मुंबई पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि वाट्सऐप पर मिली धमकी में कहा गया है कि शरद पवार तुम्हारा दाभोलकर जैसा हाल होगा। वहीं सुप्रिया सुले ने कहा है कि अगर मेरे पिता शरद पवार को किसी भी तरह से नुकसान पहुंचता है तो इसका जिम्मेदार गृह मंत्रालय होगा।

सुप्रिया सुले ने दी जानकारी
शरद पवार की बेटी और बारामती सांसद सुप्रिया सुले ने मुंबई के पुलिस कमिश्नर से मुलाकात के बाद कहा, ‘शरद पवार को वॉट्सऐप पर धमकी मिली है। इस तरह की घटिया राजनीति बंद होनी चाहिए। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डेप्युटी सीएम देवेंद्र फडणवीस इस मामले में सख्त ऐक्शन लें।’

सुप्रिया सुले के वाट्सऐप पर आया मैसेज
शरद पवार के नाम से मेरे व्हाट्सएप पर संदेश आया है। उन्हें एक वेबसाइट से धमकी दी गई है और साथ ही संबंधित अकाउंट से भी ऐसे ही संदेश आए हैं। मैं यहां न्याय मांगने आई हूं। मेरी केंद्रीय गृह मंत्री और महाराष्ट्र के गृह मंत्री से मांग है कि ये जो गंदी राजनीति हो रही है, वो रुकनी चाहिए।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...