19.2 C
London
Sunday, August 24, 2025
Homeग्लैमरप्रेमानंद जी से मिलकर अनुष्का शर्मा की आंखों से छलक उठे आंसू,...

प्रेमानंद जी से मिलकर अनुष्का शर्मा की आंखों से छलक उठे आंसू, एक्ट्रेस का भावुक वीडियो हुआ वायरल

Published on

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पति और क्रिकेटर विराट कोहली के साथ प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन करने जाती रहती हैं। जब विराट ने टेस्ट मैच से संन्यास लेने का ऐलान किया। उसके दूसरे दिन दोनों को 13 मई के दिन महाराज जी के आश्रम के बाहर स्पॉट किया गया था। फिर दोनों का एकांत वार्तालाप का वीडियो सामने आया, जिसमें एक्ट्रेस को भावुक होते देखा गया। उनकी आंखों से आंसू छलक उठे।

‘भजन मार्ग’ के सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की गई 7:4 मिनट की क्लिप में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली साधारण लिबास में दिखाई दे रहे हैं। वृंदावन के नामी संत प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम में दोनों पहुंचे और वहां नतमस्तक होकर प्रणाम किया। इस दौरान उनसे महाराज जी ने पूछा, ‘प्रसन्न हो?’ तो विराट ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘ठीक हैं।’

अनुष्का शर्मा ने पोंछे आंसू, वीडियो वायरल
महाराज जी ने भी कहा कि ठीक ही रहना चाहिए। हालांकि इस बीच अनुष्का शर्मा की झलक देखने को मिलती है, जो अपने आंसू और नाक पोंछती दिखाई देती हैं। वह प्रेमानंद जी से मिलकर भावुक हो गई थीं। अब ये क्लिप वायरल हो रही है। बता दें कि कपल तीसरी बार आश्रम पहुंचा था। पहले भी ये दोनों अपने बच्चों के साथ मिलने के लिए जा चुके हैं। दोनों का खास लगाव रहा है।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली वृंदावन से लौटे
प्रेमानंद जी ने अनुष्का-विराट को नाम जप करने की सलाह दी थी और भगवान प्राप्ति का मार्ग भी समझाया था। जिस दौरान अनुष्का ने पूछा था कि ‘क्या बस नाम जप से हो जाएगा?’ तो महाराज जी ने अच्छे से समझाया था और विराट उनकी पूरी बात शांत मन से हाथ जोड़े सुनते रहे थे। 13 मई की शाम में ही दोनों मुंबई लौट आए थे और इनको एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था।

Latest articles

भेल के समिति डायरेक्टरो ने जताया विरोध

भोपाल lभेल के समिति डायरेक्टरो ने जताया विरोध,शनिवार को बी.एच.ई.एल. की सम्मानित थ्रिफ्ट सोसाइटी...

विहिप की जिला बैठक में स्थापना दिवस,संगठन के विस्तार पर चर्चा हुई,नव दायित्व की घोषणा की

बड़वाह से सचिन शर्मा विहिप की जिला बैठक में स्थापना दिवस,संगठन के विस्तार पर चर्चा...

एलडीसीई सहायक उप निरीक्षक/कार्य की दीक्षांत परेड/शपथ ग्रहण समारोह क्षेत्रीय प्रषिक्षण केन्द्र बड़वाह मे सम्पन्न हुआ

बड़वाह से सचिन शर्मा एलडीसीई सहायक उप निरीक्षक/कार्य की दीक्षांत परेड/शपथ ग्रहण समारोह क्षेत्रीय प्रषिक्षण...

स्टार्ट अप उद्यमी महाकुंभ 2025

*गोविंदपुरा औधोगिक क्षेत्र में बने नवीन प्रदेश कार्यालय भवन का होगा लोकार्पण* *मप्र के मुख्यमंत्री...

More like this