22.2 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल के समिति डायरेक्टरो ने जताया विरोध

भेल के समिति डायरेक्टरो ने जताया विरोध

Published on

भोपाल l

भेल के समिति डायरेक्टरो ने जताया विरोध,शनिवार को बी.एच.ई.एल. की सम्मानित थ्रिफ्ट सोसाइटी में सहकारिता के नियम विरुद्ध बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की मीटिंग बुलाई गई जिसका एजेंडा सिर्फ 1 दिन पहले जारी किया गया जो कि कम से कम 7 दिन पूर्व जारी होना चाहिए था एजेंडे के अनुसार सिर्फ 3 विषयों पर चर्चा होना था मीटिंग में सभी 11 संचालक उपस्थित थे मीटिंग में भी एजेंडे के तीन विषयों पर चर्चा हुई है।

उपाध्यक्ष राजेश शुक्ला, संचालक आशीष सोनी, सचिव निशा वर्मा, संचालक रजनीकांत चौबे एवं संचालक राजमल बैरागी द्वारा रेट ऑफ इंट्रेस्ट कम करके 8.50% पर लाने ,पर्चेज पॉलिसी बनाने,सर्विस रुल बनाने,पॉकेट मनी को 50 हजार रुपए करने, इमरजेंसी लोन को एक लाख रुपए करने,एफ. डी. व आर.डी. के रेट को यथावत रखने, डिविडेंड को बढ़ाकर 17% करने, वैक्यूम क्लीनर के तरह ही सम्मानजनक गिफ्ट देने की बात रखी गई। मीटिंग में अन्य कोई विषय नहीं होने के कारण मीटिंग समाप्त करी गई

जानकारी मिली कि अध्यक्ष द्वारा कर नए उपाध्यक्ष एवं नए सचिव की घोषणा कर दी गई जो कि नियमाविरुद्ध है अध्यक्ष एवं सचिव के पद रिक्त नहीं है न पूर्व में इन पदों को रिक्त करने के लिए कोई एजेंडा लाया गया है न ही किसी भी मीटिंग में इस विषय पर कोई चर्चा हुई है मै राजेश शुक्ला अभी उपाध्यक्ष हूं उपाध्यक्ष का पद संवैधानिक पद है जिसे इस तरह से घोषणा करके नहीं हटाया जा सकता है सेंट्रल रजिस्ट्रार की अनुमति के बगैर एवं उनके प्रतिनिधि की उपस्थिति में पूर्व एजेंडा जारी कर ऐसे विषयों पर निर्णय लिया जाता है।

यह भी पढ़िए: जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में इको फ्रेंडली माटी गणेश की कार्यशाला — बच्चों महिलाओं और पुरुषों ने प्रतिमा निर्माण किया

अध्यक्ष इस तरह के भ्रम फैलाकर सम्मानजनक संस्था को बदनाम एवं बर्बाद करने की कोशिश कर रहा है प्रदेश एवं देश में थ्रिफ्ट सोसायटी का गरिमामयि इतिहास रहा है अध्यक्ष इसकी गरिमा को गिराने का कृत्य कर रहा है मै उपाध्यक्ष राजेश शुक्ला, सचिव निशा वर्मा है साथ ही साथ संचालक आशीष सोनी, संचालक राजमल बैरागी ,संचालक रजनीकांत चौबे अध्यक्ष के इस कृत्य का विरोध एवं निंदा करते है

Latest articles

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...

More like this

बीएचईएल लेडीज क्लब द्वारा ‘समर कूल’ थीम पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

भोपाल। बीएचईएल लेडीज क्लब द्वारा गत दिवस ‘समर कूल’ थीम पर आधारित एक आकर्षक...

ऐबू की अनूठी पहल: ‘एक शाम-बीएचईएल श्रमिकों के नाम’, लगातार 10वें वर्ष होगा भव्य सम्मान समारोह

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर 1 मई को ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लाइज...

बीएचईएल में डिजिटल बिल प्रोसेसिंग को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

सुविधा पोर्टल के माध्यम से वेंडर बिलों का भुगतान होगा और भी आसान भोपाल। कार्यप्रणाली...