23.9 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeभेल न्यूज़एलडीसीई सहायक उप निरीक्षक/कार्य की दीक्षांत परेड/शपथ ग्रहण समारोह क्षेत्रीय प्रषिक्षण केन्द्र...

एलडीसीई सहायक उप निरीक्षक/कार्य की दीक्षांत परेड/शपथ ग्रहण समारोह क्षेत्रीय प्रषिक्षण केन्द्र बड़वाह मे सम्पन्न हुआ

Published on

बड़वाह से सचिन शर्मा 

एलडीसीई सहायक उप निरीक्षक/कार्य की दीक्षांत परेड/शपथ ग्रहण समारोह क्षेत्रीय प्रषिक्षण केन्द्र बड़वाह मे सम्पन्न हुआ,बड़वाह केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र में 2nd बैच एलडीसीई सहायक उप निरीक्षक/कार्य प्रशिक्षणार्थियों का दीक्षांत परेड समारोह शनिवार को आयोजित किया गया। इस अवसर पर कुल 249 प्रशिक्षणार्थियों ने शपथ ग्रहण की। इस भव्य परेड के मुख्य अतिथि अखिलेश कुमार (IPS) , सी.आई.एस.एफ महानिरीक्षक प्रशिक्षण खण्ड नई दिल्ली थे ।

समारोह में केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षाबल बड़वाह के प्राचार्य जैकब किस्पोट्टा, उप-महानिरीक्षक ने प्रशिक्षणार्थियों को शपथ दिलायी तथा प्रशिक्षणार्थियों द्वारा लिए गए प्रशिक्षण से संबंधित कोर्स विवरण प्रस्तुत किया । महानिरीक्षक महोदय द्वारा बताया गया कि पास आउट हुए प्रषिक्षणार्थियों को विभिन्न परिस्थितियों में संयम बनाए रखते हुए कर्तव्य निवर्हन करने का 26 सप्ताह का कड़ा प्रशिक्षण दिया गया है तथा इन प्रषिक्षणार्थियों ने अपने घर परिवार से दूर रहकर यहां कठिन प्रशिक्षण ग्रहण किया है।

यह भी पढ़िए: जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में इको फ्रेंडली माटी गणेश की कार्यशाला — बच्चों महिलाओं और पुरुषों ने प्रतिमा निर्माण किया

कार्यक्रम के अन्त में पास आउट हुए प्रषिक्षणार्थियों द्वारा विभिन्न आकर्षक, साहसिक एवं रोमान्चित करने वाले प्रदर्शनों की प्रस्तुति की गई तथा मुख्य अतिथि महोदय व प्रशिक्षण केंद्र के अधिकारियों द्वारा पीपिंग सेरेमनी की गई।

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

बीएचईएल भोपाल ने रचा इतिहास: ईडी ने किये पहले 765 केवी-500 एमवीए आईसीटी ट्रांसफॉर्मर को किया रवाना

भोपाल। देश में विद्युत उपकरण निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी सार्वजनिक उपक्रम भारत हैवी...

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...