19.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeUncategorizedथप्पड़ कांड में कंगना ने आरोपी महिला कॉन्स्टेबल के खिलाफ नहीं दर्ज...

थप्पड़ कांड में कंगना ने आरोपी महिला कॉन्स्टेबल के खिलाफ नहीं दर्ज कराई FIR

Published on

नई दिल्ली ,

हाल ही में हिमाचल के मंडी इलाके से चुनाव जीतने वालीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के साथ गुरुवार को हुई एक घटना ने सभी को शॉक कर दिया. चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF की एक महिला जवान ने कथित तौर पर उन्हें थप्पड़ मार दिया. घटना के बाद सामने आई जानकारी के अनुसार आरोपी CISF कर्मी को तुरंत हिरासत में ले लिया गया था और उसे निलंबित कर दिया गया. बताया गया था कि आरोपी पर एफआईआर दर्ज करने की तैयारी की जा रही है. मगर ताजा जानकारी के अनुसार इस मामले में अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है.

कंगना को लगा थप्पड़, अबतक नहीं हुई एफआईआर
ताजा जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना रनौत के साथ हुई घटना के मामले में अभी भी जांच की जा रही है. लेकिन इस मामले में अभी तक कोई एफआईआर नहीं दर्ज हुई है. डीएसपी एअरपोर्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि कंगना ने इस मामले में कोई शिकायत नहीं दर्ज करवाई है.

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना के साथ हुई इस घटना से हड़कंप मच गया था और इससे जुड़े कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए. इनमें से एक वीडियो में इस घटना की आरोपी CISF कर्मी, वहां मौजूद खड़े लोगों के सामने गुस्से में किसान आंदोलन पर, कंगना के एक बयान का जिक्र करती नजर आ रही है.

कंगना को किसने मारा थप्पड़?
जानकारी में सामने आया है कि कंगना रनौत को थप्पड़ मारने की आरोपी CISF कर्मी का नाम कुलविंद कौर है. 35 वर्षीय कुलविंदर 15 वर्षों से CISF में कार्यरत हैं और उनका पिछले रिकॉर्ड बेदाग है. पंजाब के कपूरथला की रहने वालीं कुलविंदर के पति भी CISF कर्मी हैं. कुलविंदर कौर के 2 बच्चे हैं और उनके भाई शेर सिंह किसान लीडर हैं और किसान मजदूर संघर्ष कमेटी में संगठन सचिव के पद पर हैं.

घटना पर क्या बोलीं कंगना?
चंडीगढ़ में हुई घटना के बाद कंगना ने दिल्ली पहुंचने के बाद एक वीडियो शेयर किया और बताया कि वो बिल्कुल ठीक हैं. कंगना ने कहा, ‘मैं बिल्कुल सेफ हूं. ठीक हूं.’ उन्होंने आगे बताया, ‘मैं वहां सिक्योरिटी चेक कर के जैसे ही निकली, दूसरे केबिन में जो महिला थी उसने मेरे वहां से क्रॉस करने का इंतजार किया और साइड से आकर मेरे फेस पर चांटा मारा और गालियां देने लगी. जब मैंने उनसे पूछा कि उन्होंने ऐसा क्यों किया तो वो बोलने लगी कि वो किसान आंदोलन को सपोर्ट करती हैं. लेकिन मेरा कन्सर्न है कि जो आतंकवाद और उग्रवाद पंजाब में बढ़ रहा है, उसे हम कैसे हैंडल करेंगे?’

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...