17.9 C
London
Monday, September 15, 2025
Homeग्लैमरघर लौटे गुरुचरण सिंह की पहली फोटो आई सामने, पकी दाढ़ी के...

घर लौटे गुरुचरण सिंह की पहली फोटो आई सामने, पकी दाढ़ी के संग चेहरे पर दिखी मुस्कान, पिता बोले- अब मिला है सुकून

Published on

22 अप्रैल से लापता एक्टर गुरुचरण सिंह की घर लौटने के बाद पहली तस्वीर सामने आई है। समाचार एजेंसी एएनआई ने शनिवार ट्विटर पर एक पुलिस अधिकारी के साथ गुरुचरण की तस्वीर शेयर की। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम एक्टर 25 दिनों के बाद शुक्रवार को अपने दिल्ली स्थित घर पर लौट आए। फोटो में, गुरुचरण सिंह पुलिसकर्मी के बगल में खड़े होकर मुस्कुरा रहे हैं। वो थके हुए लग रहे हैं। एएनआई की पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘ये आदमी बूढ़ा हो गया है।’ फोटो में गुरुचरण सिंह ने धारीदार पगड़ी और काली टी-शर्ट पहनी हुई है। उनकी दाढ़ी पकी हुई है। इसलिए लोग उन्हें देखकर बूढ़ा समझ रहे हैं।

अपने घर लौटने के तुरंत बाद, एक्टर से दिल्ली पुलिस ने पूछताछ की और एक स्थानीय अदालत के सामने उनका बयान दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि एक्टर ने बताया है कि ‘वह आध्यात्मिक यात्रा के लिए घर से निकले थे। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ एक्टर के पिता, हरजीत सिंह शुरू में हमसे बात करने में झिझक रहे थे। जब उनसे उनके बेटे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उन्हें घर वापस आए 2 दिन हो गए हैं।’

बेटे के लौटने के बाद क्या बोले पिता
वैसे बेटे के घर लौटने के बाद उनके पिता ने बताया है कि उन्हें कैसा लग रहा है और इस पर रिएक्ट भी किया है। उन्होंने कहा, ‘तबीयत ठीक है अभी उनकी। यहीं घूम रहे थे वो। अगवा नहीं किया था उनको। हमने पुलिस को सब बताया है, आप उनसे पता कर लीजिये।’

गुरुचरण सिंह कब गायब हुए?
इससे पहले अप्रैल में, गुरुचरण सिंह के पिता ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उनके बेटे के मुंबई जाने के बाद से अचानक लापता होने की जानकारी दी थी। उनके पिता के बयान के अनुसार, गुरुचरण सिंह के मुंबई जाने की उम्मीद थी। लेकिन वह कभी शहर नहीं पहुंचे। प्रारंभिक जांच के दौरान, पुलिस ने यह भी पाया कि एक्टर वित्तीय लेनदेन के लिए कई बैंक खाते चला रहे थे और अक्सर क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे थे। एक्टर के दोस्तों और रिश्तेदारों ने शुरू में पुलिस को बताया कि गुरुचरण सिंह अपने आध्यात्मिकता में लीन हो रहे थे। उन्हें पहाड़ों पर जाना था।

Latest articles

सुभाष नगर विश्राम घाट किया पिंडदान

भेल भोपाल।सुभाष नगर विश्राम घाट पर 16 श्रादों में तर्पण पिंडदान के साथ भागवत...

बजरंग दल की प्रांत बैठक व दायित्वबोध वर्ग का हुआ शुभारंभ

बड़वाह।बड़वाह के उत्सव गार्डन में 3 दिवसीय बजरंग दल की बैठक व दायित्वबोध वर्ग...

अनजुमन तरक्‍की-ए-उर्दू (हिंद) ने राहत सामग्री गुरुद्वारा समिति को सुपुर्द की

भेल भोपाल।अनजुमन तरक्‍की-ए-उर्दू (हिंद), भेल भोपाल ने सोमवार को पंजाब के बाढ़ प्रभावित लोगों...

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में “लाइन फॉलोवर रोबोट” पर कार्यशाला का आयोजन

हरिद्वार।गुरुकुल कांगड़ी (मानद विश्वविद्यालय), हरिद्वार के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग...

More like this