10.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeहेल्थकोहेफिजा में दर्दनाक हादसा: मार्बल की घिसाई करते समय करंट लगने से...

कोहेफिजा में दर्दनाक हादसा: मार्बल की घिसाई करते समय करंट लगने से मजदूर की मौत

Published on

भोपाल

राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लालघाटी इलाके में मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ मार्बल घिसाई का काम कर रहे 25 वर्षीय एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया और उसे परिजनों को सौंप दिया है।

कटे हुए तार ने ली जान

मृतक की पहचान सोनू वर्मा (25) पुत्र पूरन सिंह वर्मा के रूप में हुई है। सोनू मूल रूप से राजगढ़ जिले का निवासी था और वर्तमान में भोपाल की भानपुर मल्टी में किराए से रहकर मार्बल घिसाई मशीन ऑपरेटर का काम करता था। मंगलवार दोपहर वह लालघाटी स्थित एक निर्माणाधीन साइट पर मार्बल क्लिनिंग कर रहा था। काम के दौरान मशीन का तार कटा होने के कारण उसे जोरदार करंट लगा और वह मौके पर ही बेहोश हो गया।

साथी कर्मचारी ने देखा

हादसे का पता तब चला जब काफी देर तक मशीन चलने की आवाज बंद रही। सोनू का साथी जब उसे देखने पहुँचा, तो वह जमीन पर बेसुध पड़ा था। उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।

सुरक्षा मानकों पर सवाल

हादसे के बाद कोहेफिजा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि कार्यस्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम थे या नहीं और मशीन के तारों के रखरखाव में लापरवाही तो नहीं बरती गई। सोनू के निधन से उसके परिवार में शोक की लहर है।

Read Also :- भेल के राघवेंद्र शुक्ला बनें महाप्रबंधक

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...