24.2 C
London
Tuesday, June 16, 2026
HomeUncategorizedरामगोपाल वर्मा बोले- मैं गे नहीं हूं, फिर भी ब्रूस ली को...

रामगोपाल वर्मा बोले- मैं गे नहीं हूं, फिर भी ब्रूस ली को करना चाहता था Kiss

Published on

डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा अपने ब्लंट और बोल्ड अंदाज के लिए मशहूर हैं। कई बार वो अपने बयानों के कारण विवादों में भी फंस चुके हैं। लेकिन रामगोपाल वर्मा विवाद के डर से अपने दिल की बात कहने से नहीं हिचकते। अब रामगोपाल वर्मा ने मशूहर एक्टर, डायरेक्टर और मार्शल आर्टस्ट ब्रूस ली को लेकर चौंकाने वाली बात कही है। RGV के नाम से मशहूर रामगोपाल वर्मा ने कहा है कि वो गे नहीं हैं, लेकिन फिर भी ब्रूस ली को किस करना चाहते थे।

रामगोपाल वर्मा इस वक्त अपनी आने वाली फिल्म Ladki: Enter The Girl Dragon को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में पूजा भालेकर, राजपाल यादव और अभिमन्यु सिंह जैसे एक्टर्स हैं। रामगोपाल वर्मा इस वक्त इस फिल्म के प्रोमोशन में बिजी हैं। वो ब्रूस ली के बड़े फैन रहे हैं। रामगोपाल वर्मा ब्रूस ली की फिल्म ‘एंटर द ड्रेगन’ देखने के बाद ही उनके काम और पर्सनैलिटी के फैन बन गए थे।

ब्रूस ली आज होते तो रामगोपाल वर्मा क्या करते? मिला ये जवाब
रामगोपाल वर्मा ने ईटाइम्स से बातचीत की। जब रामगोपाल वर्मा से पूछा गया कि अगर आज ब्रूस ली जिंदा होते तो वो उनसे क्या सवाल पूछना पसंद करते। इसके बाद रामगोपाल वर्मा ने थोड़ा वक्त लेते हुए जवाब दिया, ‘मैं गे नहीं हूं, लेकिन ब्रूस ली ही इकलौते लड़के थे, जिन्हें मैं किस करना चाहता था। मैं ब्रूस ली को उनके अस्तित्व के लिए किस करना चाहूंगा।’

रामगोपाल वर्मा से जब पूछा गया कि ब्रूस ली किस तरह बाकी मार्शल आर्टिस्टों से अलग हैं तो उन्होंने जवाब दिया, ‘ब्रूस ली में कुछ अलग बात है, जोकि न तो उनकी स्पीड हो सकती है और न ही उनकी पावर। मैं नहीं मानता कि उनकी पंचिंग पावर में 10-15 पर्सेंट का भी फर्क होगा। ये उनकी पर्सनैलिटी है, उनका स्क्रीन प्रेजेंस है। वो इसकी पावर समझते हैं। वो दर्शकों को इतना टाइम देते हैं कि वो उनके पंच पर रिएक्ट कर सकें।’

20 जुलाई 1973 को हुआ था ब्रूस ली का निधन
ब्रूस ली का 20 जुलाई 1973 को निधन हो गया था। वो Jeet Kune Do नाम की एक हाइब्रिड मार्शल आर्ट के भी फाउंडर थे। बात करें रामगोपाल वर्मा की तो उनकी फिल्म ‘लड़की: एंटर द गर्ल ड्रेगन’ इस शुक्रवार यानी 15 जुलाई को रिलीज होगी।

Latest articles

मध्य प्रदेश पुलिस पर बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा पुलिस की राजस्थान के डग क्षेत्र में...

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...