28.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
HomeUncategorizedसुष्मिता सेन ने ललित मोदी संग रिश्‍ते पर तोड़ी चुप्‍पी, कहा- न...

सुष्मिता सेन ने ललित मोदी संग रिश्‍ते पर तोड़ी चुप्‍पी, कहा- न शादी हुई न सगाई, जहां हूं खुश हूं

Published on

गुरुवार को बिजनेसमैन और आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने अपने अफेयर के बारे में पोस्ट शेयर कर गहमागहमी मचा दी। उन्होंने दावा किया था कि वह बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस यूनिवर्स को डेट कर रही हैं। इस पोस्ट के बाद से सुष्मिता सेन की शादी और फिर सगाई की तमाम गॉसिप्स सामने आने लगे। लेकिन सब अफवाहों को विराम लगाते हुए सुष्मिता सेन का ललित मोदी संग अफेयर पर पहला पोस्ट सामने आ चुका है। सुष्मिता सेन अपना स्टैंड रखा और कहा कि उनकी शादी और सगाई की नही हुई है।

इंस्टाग्राम पर सुष्मिता सेन ने बेटियों के साथ तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने इस पोस्ट के जरिए साफ कर दिया कि उनकी प्राथमिकता आज भी वही है जो सालों से रही है। उन्होंने लोगों और सोशल मीडिया के मुंह पर ताला लगाते हुए उन खबरों पर रिएक्ट किया जिसमें कहा जा रहा था कि एक्ट्रेस ने शादी कर ली है और फिर कहा जाने लगा कि उन्होंने सगाई कर ली है।

ललित मोदी संग अफेयर पर सुष्मिता सेन ने सब साफ कर दिया
ललित मोदी संग अफेयर के बीच सुष्मिता सेन ने इंस्टाग्राम पर पहला पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, मैं अपने हैप्पी प्लेस में हूं। न ही मेरी शादी हुई है न ही मेरी सगाई हुई है। बिना किसी शर्त वाले प्यार के बीच हूं। ये अब आप सभी लोगों के लिए पर्याप्त स्पष्टीकरण है। अब आप वापस अपने काम पर लौट जाएं। मेरी खुशियों को शेयर किया आपने, इसके लिए बहुत शुक्रिया। लेकिन इसका लेना देना आपसे नहीं है। मैं आप सभी से प्यार करती हूं।

दोनों की अपनी अपनी फैमिली
बता दें ललित मोदी ने 14 जुलाई को पोस्ट शेयर करके सुष्मिता को बेटरहाफ बताया था। उन्होंने कहा था कि हम अभी दोनों परिवारों के साथ मिलकर वेकेशन से लौटे हैं। फिलहाल हम दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। बता दें सुष्मिता सेन की दो बेटियां हैं रैने और आलीषा। वहीं ललित मोदी के भी दो बच्चे हैं एक बेटा और बेटी। दोनों के बीच 11 साल का उम्र का फासला है।

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...